सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए भरी उड़ान, तकनीकी खराबी से अटकी यात्रियों की जान, मंगोलिया में की इमरजेंसी लैंडिग

Summary :

Air India Flight Diverted: एयर इंडिया कि एयरलाइन की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण रास्ते में ही लैंड करवाना पड़ा। एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जाने वाली एआई174 फ्लाइट को लेकर तकनीकी खराबी की आंशका होने पर रास्ते में ही मंगोलिया के उलानबटार में लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि विमान उलानबटार में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और सभी जरूरी चेकअप किए जा रहे हैं। Air India Flight Diverted: यात्रियों और क्रू की सुरक्षा प्राथमिकता…

Air India Flight Diverted: एयर इंडिया कि एयरलाइन की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण रास्ते में ही लैंड करवाना पड़ा। एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जाने वाली एआई174 फ्लाइट को लेकर तकनीकी खराबी की आंशका होने पर रास्ते में ही मंगोलिया के उलानबटार में लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि विमान उलानबटार में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और सभी जरूरी चेकअप किए जा रहे हैं।

Air India Flight Diverted: यात्रियों और क्रू की सुरक्षा प्राथमिकता

Air India Flight Diverted
Air India Flight Diverted (source: social media)

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन सभी यात्रियों की मदद के लिए अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है और जल्द से जल्द सभी को उनकी स्थान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि अचानक पैदा हुई इस स्थिति के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया में, यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Technical Problem in Air India Flight: तकनीकी खराबी की आशंका

एयर इंडिया फ्लाइट स्टेटस ट्रैकिंग सिस्टम पर दी जा रही जानकारी के अनुसार, एआई174, 2 नवंबर दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर सैन फ्रांसिस्को से रवाना होने के बाद शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर उलानबटार पर लैंड की गई। इससे पहले, अक्टूबर में एयर इंडिया की मुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी के शहर न्युवार्क जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था।

Air India News Today: उड़ान भरने की वैकल्पिक व्यवस्था

Air India News Today
Air India News Today (source: social media)

एयर इंडिया ने विमान की इमरजेंसी लैंडिग के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि 02 नवंबर 2025 को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली A1174 ने मंगोलिया के उलानबटार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग की थी। हमारे सहयोगियों और स्थानीय अधिकारियों की मदद से, एयर इंडिया ने यात्रियों को तुरंत सहायता प्रदान की है। उन्हें विमान में भोजन परोसा गया और होटल की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिल्ली, के लिए उड़ान भरने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

ALSO READ:  इस साल के बाद जन्मे लोगों के लिए स्मोकिंग ‘Totally Banned’, Maldives बना दुनिया का पहला ‘नो-स्मोक जनरेशन’ देश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।