पुरानी वीडियो से अखिलेश ने CM योगी को घेरा, जातीय जनगणना पर उठाए सवाल

Summary :

जातीय जनगणना पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर योगी का पुराना वीडियो साझा कर सवाल उठाया कि क्या योगी अभी भी अपने पुराने विचारों पर कायम हैं। मोदी सरकार के जातीय जनगणना के फैसले ने विपक्ष को चौंका दिया है, जबकि बीजेपी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने का ऐलान किया है। सपा-कांग्रेस और दूसरी पार्टियों ने इसका श्रेय लेना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले ने विपक्षी दलों को हैरान कर दिया है। हालांकि बीजेपी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह रही है, लेकिन कुछ नेताओं का कहना है कि जाति जनगणना से समाज बंट जाएगा। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी का एक पुराना वीडियो शेयर कर उन पर तंज कसा है। उन्होंने सीएम योगी से पूछा है कि क्या अब भी वह इस पर कायम हैं?

Akhilesh surrounded CM Yogi with an old video

एक्स पर शेयर किया वीडियो

सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम योगी के एक पुराने इंटरव्यू को पोस्ट किया है। जिसमें सीएम योगी विपक्ष द्वारा जाति जनगणना की मांग पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। इस इंटरव्यू में सीएम योगी ने जाति आधारित जनगणना की मांग को समाज को बांटने की कोशिश बताया और कहा कि लोगों को इससे सतर्क रहना होगा.

अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

सीएम योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए सवाल किया है। उन्होंने कहा,”माननीय अब भी अपने कथन पर कायम हैं या बदलना चाहेंगे। नदी किनारे की चेतावनी : ध्यान रखें रेत दरक रही है। ” वीडियो में सीएम योगी कहते है कि केवल मोदी जी के नेतृत्व में वेलफेयर की स्किम सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं। तब बांटने वाले लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने की कुत्सित कोशिश कर रहे हैं। भारत को और संतानधर्म को खासकर इससे सावधान रहना चाहिए।”

30 अप्रैल को हुआ ऐलान

बता दें कि मोदी सरकार ने 30 अप्रैल को जाति जनगणना कराने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले का तमाम राजनीतिक दलों ने अपना श्रेय बताया है। क्योंकि कई सालों से विपक्षी दल इसकी मांग कर रहे थे। अखिलेश यादव ने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। वहीं दूसरी तरफ, भाजपा अब इस कदम को मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक बता रहा है। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने विपक्ष से एक बड़ा मुद्दा भी छीन लिया है।

धोखा दे सकती है सरकार? जातीय जनगणना पर ये क्या बोल गए Chandrashekhar Azad

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।