Amazon Account Blocked: आज के समय में अमेजन भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है। लगभग हर स्मार्टफोन में इसका ऐप मौजूद है और करोड़ों लोग इससे रोजाना शॉपिंग करते हैं। लेकिन अब अमेजन ने अपने कुछ कस्टमर्स के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। अगर कोई यूजर बार-बार रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड का गलत तरीके से इस्तेमाल करता है, तो उसका अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है।
Amazon Account Blocked: इन बातों पर नजर रख रही कंपनी
अमेजन ने साफ किया है कि वह हर कस्टमर की शॉपिंग एक्टिविटी पर नजर रखता है। खासतौर पर उन लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है जो बार-बार प्रोडक्ट लौटाते हैं या ऑर्डर कैंसिल करते हैं। कंपनी के अनुसार, अगर कोई यूजर बार-बार जल्दी-जल्दी आइटम रिटर्न करता है, शिपिंग के बाद ऑर्डर कैंसिल करता है, डिलीवरी लेने से मना करता है या नॉन-रिफंडेबल प्रोडक्ट पर भी रिफंड मांगता है, तो यह गलत व्यवहार माना जाएगा। इसके अलावा अगर किसी यूजर का रिटर्न रेट उसके कुल ऑर्डर के मुकाबले ज्यादा रहता है, तो अमेजन उस अकाउंट की जांच कर सकता है, चाहे हर बार रिटर्न सही तरीके से किया गया हो।

Amazon Account Suspension: लंबे समय का रिकॉर्ड देखता है अमेजन का सिस्टम
अमेजन किसी एक ऑर्डर के आधार पर फैसला नहीं करता, बल्कि लंबे समय के यूजर बिहेवियर को ट्रैक करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट मंगाता है और फिर ज्यादातर को यह कहकर लौटा देता है कि “अब जरूरत नहीं है”, तो वह अमेजन की नजर में आ सकता है। भले ही प्रोडक्ट सही हालत में वापस किए गए हों, लेकिन बार-बार ऐसा करने पर अकाउंट पर कार्रवाई हो सकती है।
Seller Account Ban: अमेजन ने क्यों अपनाया सख्त रुख?
ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए रिटर्न काफी महंगे साबित होते हैं। हर रिटर्न पर डिलीवरी खर्च, प्रोडक्ट की जांच, दोबारा पैकिंग, दोबारा बेचने में नुकसान और कभी-कभी सामान फेंकने तक की नौबत आ जाती है। इतनी बड़ी संख्या में रिटर्न से अमेजन की ऑपरेशनल लागत बढ़ रही है और इसका असर सेलर्स पर भी पड़ता है। इसलिए कंपनी चाहती है कि लोग बिना वजह रिटर्न को शॉपिंग का हिस्सा न बनाएं।

Amazon Account Blocked (image S-M)
Amazon policy Updates 2026: अकाउंट ब्लॉक होने पर क्या नुकसान होगा?
अगर बार-बार चेतावनी के बाद भी यूजर अपना व्यवहार नहीं सुधारता, तो अमेजन उसके अकाउंट पर सख्त कदम उठा सकता है। इसमें रिटर्न की सुविधा बंद करना, रिफंड लिमिट करना या पूरा अकाउंट सस्पेंड करना शामिल है। अकाउंट ब्लॉक होने पर यूजर अपने ऑर्डर, रिफंड, अमेजन पे बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और प्राइम जैसी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। कुछ मामलों में अकाउंट को दोबारा चालू कराना भी काफी मुश्किल होता है।

गलत फायदा उठाना पड़ेगा भारी?
अमेजन की इस चेतावनी से साफ है कि रिटर्न और रिफंड का गलत फायदा उठाना अब भारी पड़ सकता है। इसलिए शॉपिंग करते समय सोच-समझकर ऑर्डर करें और बिना वजह प्रोडक्ट वापस करने से बचें। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही अमेजन की सुविधाएं लंबे समय तक मिलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें: साधारण इंसान को भी ‘राजा’ बना देती हैं आचार्य चाणक्य की ये 5 खूबियां, आज से ही अपनाएं


Download Android App
Download iOS App




