‘न ट्रंप के नाम का न उनके फेस का होगा इस्तेमाल…’, अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन को लेकर Republican Party ने तैयार किया ये प्लान

America Election Big Update

America Election Big Update: अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाले मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल इस चुनाव को लेकर Republican Party एक नई रणनीति पर काम कर रही है। खबरों के अनुसार, पार्टी इस बार चुनाव प्रचार में राष्ट्रपति Donald Trump के नाम और चेहरे का इस्तेमाल सीमित रखने पर विचार कर रही है। इसके पीछे पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव को व्यक्तिगत मुकाबले के बजाय पार्टी बनाम पार्टी के रूप में पेश करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

America Election Big Update: क्यों बदली जा रही है रणनीति?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के सलाहकारों का मानना है कि मौजूदा समय में कुछ नीतियों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, खासकर ईरान से जुड़े तनाव, को लेकर ट्रंप की छवि प्रभावित हुई है। ऐसे में यदि चुनाव पूरी तरह ट्रंप के इर्द-गिर्द लड़ा गया तो इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश यह है कि चुनाव को Democratic Party बनाम रिपब्लिकन के रूप में पेश किया जाए।

घटती लोकप्रियता भी बनी वजह

हाल के सर्वे बताते हैं कि ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आई है। अप्रैल महीने में उनकी अप्रूवल रेटिंग लगभग 30 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो मार्च में करीब 38 प्रतिशत थी। खास तौर पर महंगाई और रोजमर्रा के खर्च जैसे मुद्दों पर लोगों की नाराजगी सामने आई है। केवल एक छोटा हिस्सा ही उनकी आर्थिक नीतियों से संतुष्ट दिख रहा है। ऐसे में पार्टी नहीं चाहती कि यह असंतोष सीधे चुनावी नतीजों को प्रभावित करे।

चुनाव का फोकस बदलने की तैयारी

रणनीति के तहत रिपब्लिकन पार्टी अब डेमोक्रेट्स के खिलाफ आक्रामक प्रचार करने की योजना बना रही है। पार्टी का मकसद यह दिखाना है कि यदि डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलता है तो देश की स्थिति और खराब हो सकती है। इस समय अमेरिकी कांग्रेस में दोनों पार्टियों के बीच सीटों का अंतर बहुत कम है, इसलिए हर सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

समर्थकों में भी दिख रही नाराजगी

अमेरिका में ‘मागा’ (MAGA) समर्थकों के बीच अब डोनाल्ड ट्रंप को लेकर नाराज़गी की खबरें सामने आ रही हैं। जो लोग पहले उनके बड़े समर्थक माने जाते थे, वही अब खुलकर सवाल उठा रहे हैं। मशहूर यूट्यूबर टकर कार्लसन ने हाल ही में अमेरिकी जनता से माफी मांगी। वह पहले ट्रंप के समर्थक रहे हैं और उनके लिए प्रचार भी कर चुके हैं। इसी तरह मेगन केली, जो फॉक्स न्यूज से जुड़ी रही हैं, उन्होंने भी ट्रंप की नीतियों का विरोध किया है।

समर्थकों में पछतावा बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के चुनाव में ट्रंप को वोट देने वाले करीब 17% लोगों ने अब अपने फैसले पर पछतावा जताया है। ये वही लोग हैं जो उस समय ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) अभियान का हिस्सा थे। ट्रंप ने 2024 के चुनाव के दौरान वादा किया था कि वह अमेरिका को युद्धों से दूर रखेंगे और देश के हितों को प्राथमिकता देंगे। लेकिन ईरान से जुड़े संघर्ष में उनकी भूमिका को लेकर आलोचना हो रही है और कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने ही वादे से पीछे हट गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘6 महीने तक लगेगा समय…’, Strait of Hormuz पर अमेरिका ने ईरान के सामने टेके घुटने!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।