Apple Watch Series 11: 5G सपोर्ट, Titanium Design…हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Watch

Summary :

Apple Watch Series 11: Apple ने iphone 17 Series के साथ ही नई Watch सीरीज़ 11 लॉन्च भी लॉन्च कर दी है। जिसमें नए हेल्थ फीचर्स के साथ ही कई शानदार फंक्शन शामिल हैं। बता दें कि Apple Watch Series 11 अब तक की सबसे स्लीम वॉच है और इसमें 5जी कनेक्टिविटी और मज़बूत ग्लास जैसे नए फीचर्स शामिल हैं। आईए विस्तार से जानते है Watch Series 11 के बारे में.. Apple Watch Series 11 Apple वॉच पिछले 30 दिनों के डेटा की समीक्षा करके क्रोनिक हाई ब्लड प्रेशर की निगरानी कर सकेगी। वॉच में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा भी…

Apple Watch Series 11: Apple ने iphone 17 Series के साथ ही नई Watch सीरीज़ 11 लॉन्च भी लॉन्च कर दी है। जिसमें नए हेल्थ फीचर्स के साथ ही कई शानदार फंक्शन शामिल हैं। बता दें कि Apple Watch Series 11 अब तक की सबसे स्लीम वॉच है और इसमें 5जी कनेक्टिविटी और मज़बूत ग्लास जैसे नए फीचर्स शामिल हैं। आईए विस्तार से जानते है Watch Series 11 के बारे में..

Apple Watch Series 11

Apple Watch Series 11
Apple Watch Series 11

Apple वॉच पिछले 30 दिनों के डेटा की समीक्षा करके क्रोनिक हाई ब्लड प्रेशर की निगरानी कर सकेगी। वॉच में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा भी होगी। वहीं वॉच 11 का नया स्लीप स्कोर फ़ीचर, रात में नींद की गुणवत्ता को बेहतर ढंग से समझने में, नींद की अवधि और आपकी नींद के चरणों जैसे मेट्रिक्स का उपयोग करता है।

Apple Watch Series 11 Battery

Apple ने बताया कि सीरीज़ में शानदार फीचर के साथ ही दमदार बैटरी दी गई है। यह 11 में 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ होगी और यह रीसाइकल्ड एल्युमीनियम और पॉलिश्ड टाइटेनियम, दोनों ही फिनिश में उपलब्ध होगी।

Apple Ultra Watch 3
Apple Ultra Watch 3

Apple ने Series 11 के साथ ही अल्ट्रा 3 भी लॉन्च किया है। इस वॉच में भी कई शानदार फीचर को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य फिटनेस, सुरक्षा और कनेक्टिविटी सुविधाएं शामिल की गई है और एक शानदार स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच और एक स्वास्थ्य साथी के बीच सहजता से बदलाव करता है।

Apple Watch Series 11 Price in India

भारत में Apple सीरीज 11 में शानदार फीचर के साथ ही कीमत के बारे में विस्तार से जानते है। बता दें कि वॉच की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 19 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगी।

मॉडल का नाम साइज (मिमी) शुरुआती कीमत (रुपये) उपलब्धता
एप्पल वॉच (Series) 42 मिमी ₹46,900 आज से प्री-ऑर्डर उपलब्ध
एप्पल वॉच (Ultra) 49 मिमी ₹89,900 आज से प्री-ऑर्डर उपलब्ध
एप्पल वॉच (SE) 40 मिमी ₹25,900 आज से प्री-ऑर्डर उपलब्ध
  • 42 MM Watch की कीमत 46,900 रुपये रखी गई है।
  • 49 MM Watch की कीमत 89,900 रुपये रखी गई है।
  • स्लीकर एप्पल वॉच (SE) की कीमत 25,900 रुपये से शुरू होती है।

ALSO READ: iphone 17 Series Review: भारत में लॉन्च हुआ iphone 17, 12 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू, XDR Display के साथ जानें कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।