Rahul Tejashwi Akhilesh Poster: बिहार चुनाव के मद्देनजर विपक्षी इंडिया गठबंधन खुद को मजबूत कर रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में रैलियां कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस ब्लॉक के अहम सदस्य हैं। तीनों नेताओं का एक पोस्टर अब चर्चा में आया आ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को कलयुग के त्रिदेव बताया है।
Raibareli Poster: कलयुग के अवतार हैं तीनों नेता
बता दें, आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले सपा के नेता ने रायबरेली में ये पोस्टर लगवा दिए हैं। बागी का कहना है कि ये नेता वोट चोरी, अपराध और शोषण जैसे मुद्दों पर आवाज़ उठाते हैं और शोषितों-वंचितों के हितों की रक्षा करते हैं। इसलिए उन्होंने इन तीनों नेताओं को कलयुग का अवतार माना है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है।
Rahul Tejashwi Akhilesh Poster

Rahul Raibareli Visit: दो दिन के दौरे पर राहुल गांधी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी मूलीहामऊ गांव जाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बने पार्क का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रायबरेली दौरे के पहले दिन राहुल सबसे पहले हरचंदपुर में पूर्व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद, शहर के एक होटल में प्रजापति समाज के लोगों से बातचीत करेंगे और फिर गौरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे।

इसके बाद, वह ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी पार्टी नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच UP में टेंशन, CM योगी ने जारी किए सुरक्षा निर्देश


Download Android App
Download iOS App




