नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच UP में टेंशन, CM योगी ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

Summary :

UP Alert Amid Nepal Protest:  नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे के बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। सड़कों पर प्रदर्शनकारी छात्र तोड़-फोड़ और आगजन कर रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार रात से पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ले ली है। नेपाल में अराजकता के बीच भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से सटे यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में…

UP Alert Amid Nepal Protest:  नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे के बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। सड़कों पर प्रदर्शनकारी छात्र तोड़-फोड़ और आगजन कर रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार रात से पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ले ली है। नेपाल में अराजकता के बीच भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से सटे यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

UP Alert Amid Nepal Protest: CM योगी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

बता दें पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Nepal Protest
Nepal Protest

Nepal Protest: मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था के अधीन कानून एवं व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां तीन हेल्पलाइन नंबर 0522-2724010, 0522-2390257, 9454401674 और एक व्हाट्सएप नंबर 9454401674 (24×7) कार्यरत रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक सीधे सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को नेपाल से जुड़ी किसी भी संवेदनशील सूचना या पोस्ट पर लगातार नज़र रखने और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

India-Nepal Border: बार्डर पर सुरक्षा कड़ी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल में हुई हिंसा को दुखद बताया है। उन्होंने नेपाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से लगती नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, बिहार से नेपाल जाने पर रोक लगा दी गई है। नेपाल से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

Nepal Genz Protest
Nepal Genz Protest

Nepal GenZ Protest: नेपाल की सारी फ्लाइट्स रद्द

अब विदेश मंत्रालय ने नेपाल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी की और भारतीयों से आग्रह किया है कि वे स्थिति स्थिर होने तक नेपाल की यात्रा करने से बचें। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रा सलाह जारी करते हुए बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण काठमांडू हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और 10 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे तक काठमांडू से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- नेपाल को जलता छोड़ कहां भाग गए केपी ओली? एयर होस्टेस ने किया चौंकाने वाला दावा

Neha Singh