नेपाल को जलता छोड़ कहां भाग गए केपी ओली? एयर होस्टेस ने किया चौंकाने वाला दावा

Summary :

Nepal Protest: नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार रात से पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ले ली है। KP Oli: एयर होस्टेस का दावा इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। एक नेपाली एयर होस्टेस द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि ओली काठमांडू…

Nepal Protest: नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार रात से पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ले ली है।

KP Oli: एयर होस्टेस का दावा

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। एक नेपाली एयर होस्टेस द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि ओली काठमांडू से दुबई रवाना हो गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओली ने देश से बाहर जाने के लिए सेना से मदद मांगी थी। बताया जा रहा है कि वे मेडिकल ट्रीटमेंट का बहाना बनाकर देश से बाहर निकले और हिमालया एयरलाइंस का एक जेट विमान उनके लिए स्टैंडबाय पर था। इसके अलावा ललितपुर के भैसेपाटी इलाके में हेलीकॉप्टर की गतिविधियों ने इन अटकलों को और हवा दी है।

Nepal GenZ Protest: प्रदर्शन में 22 लोगों की मौत 

आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद राजधानी काठमांडू समेत कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और ओली के निजी निवास तक को आग के हवाले कर दिया। अब तक की हिंसा में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। सनेपाली सेना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व आम नागरिकों और सरकारी संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं। सेना ने लोगों से अपील की है कि वे इन गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nepal GenZ Protest
Nepal GenZ Protest

Nepal Protest: पूर्व प्रधानमंत्रियों को घर में आगजनी

हिंसा का असर पूर्व प्रधानमंत्रियों तक भी पहुंचा है। आंदोलनकारियों ने शेर बहादुर देउबा, पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ और झालानाथ खनाल के घरों को भी आग के हवाले कर दिया। खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार की आग में झुलसने से मौत हो गई। वहीं, देउबा पर भीड़ ने हमला कर उन्हें बुरी तरह पीट दिया और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया।

ये भी पढ़ें- Nepal Protest Situation: काठमांडू की उड़ानें रद्द, नेपाल यात्रा टालने की अपील, जानें पूरा अपडेट

Neha Singh