हाथी और ड्रैगन की दोस्ती देख निकल गई ट्रंप की हेंकड़ी, बोले – फिर करेंगे ट्रेड वार्ता

Summary :

Donald Trump: भारत के साथ रिश्तों में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उनके प्रशासन ने व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।” Trade War: फिर शुरू करेंगे ट्रेड वार्ता ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ भी बताया और कहा कि वह ‘आने वाले…

Donald Trump: भारत के साथ रिश्तों में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उनके प्रशासन ने व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।”

Trade War: फिर शुरू करेंगे ट्रेड वार्ता

ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ भी बताया और कहा कि वह ‘आने वाले हफ्तों में’ उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।” ट्रंप का यह ताजा बयान अमेरिका की ओर से हाल ही में आई नरमी के बाद आया है।

Donald Trump: पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे

इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ट्रंप ने कहा, ‘मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा’ और ट्रंप ने उन्हें ‘महान प्रधानमंत्री’ भी बताया। ट्रंप ने कहा, “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।” उनकी टिप्पणी के कुछ घंटों बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को जवाब देते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। बता दें, ट्रंंप का यह रुख पीएम मोदी के एससीओ बैठक के बाद बदला है।

PM Modi: पीएम मोदी ने किया था पोस्ट

Donald Trump
Donald Trump

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूरा समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।” बता दें कि 27 अगस्त को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, जिसने यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत के रूसी तेल की निरंतर खरीद के परिणामस्वरूप शुरुआती 25 प्रतिशत टैरिफ को दोगुना कर दिया।

Neha Singh