RBI Vacancy 2025: आरबीआई दे रहा ऑफिसर बनने का मौका, इस पद पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन?

Summary :

RBI Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल उनके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। आरबीआई ने ऑफिसर ग्रेड बी पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक है। RBI Vacancy 2025: कुल पद और विभाग इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये पद तीन विभागों में विभाजित हैं: जनरल (General) डीईपीआर (DEPR) डीआईएसएम (DISM)…

RBI Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल उनके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। आरबीआई ने ऑफिसर ग्रेड बी पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक है।

RBI Vacancy 2025: कुल पद और विभाग

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये पद तीन विभागों में विभाजित हैं:

जनरल (General)

डीईपीआर (DEPR)

डीआईएसएम (DISM)

Rbi Grade B Recruitment: महत्वपूर्ण तारीख

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 10 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे)
फेज 1 परीक्षा 18-19 सितंबर 2025
फेज 2 परीक्षा 6-7 दिसंबर 2025

योग्यता (Educational Qualification)

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है:

जनरल पद: किसी भी विषय से स्नातक डिग्री (कम से कम 60% अंक) या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।

DEPR पद: अर्थशास्त्र (Economics) या वित्त (Finance) में पोस्ट ग्रेजुएशन/ MBA/ PGDM जरूरी है।

DISM पद: गणित या सांख्यिकी (Mathematics/ Statistics) में कम से कम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।

Age Limit: आयु सीमा

  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • यह आयु सीमा संभावित है, विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
RBI Vacancy 2025
RBI Vacancy 2025

How to apply: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे की छाप और हाथ से लिखा डेक्लरेशन अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
RBI Vacancy 2025
RBI Vacancy 2025

क्यों करें इस भर्ती में आवेदन?

प्रतिष्ठित संस्थान: आरबीआई देश का सबसे प्रमुख बैंकिंग संस्थान है।

अच्छा वेतन और सुविधाएं: ग्रेड बी अधिकारियों को बेहतरीन वेतन के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलती हैं।

करियर ग्रोथ: इस पद पर नियुक्ति के बाद भविष्य में ऊँचे पदों पर प्रमोशन के अवसर मिलते हैं।

RBI Vacancy 2025
RBI Vacancy 2025

अंतिम सुझाव

जो उम्मीदवार इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और तैयारी में लग जाएं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए समय-समय पर आरबीआई की वेबसाइट चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया NDA और CDS 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।