Associates Chamber Event: एसोसिएट्स चैंबर पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह, प्रतिष्ठित हस्तियों रही मौजूद

Summary :

Associates Chamber Event: लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ के नव निर्वाचित महामंत्री जितेंद्र यादव उर्फ जीतू भाई एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष (मध्य) एहतमात इदरीसी के सम्मान में लॉ फिक लीगल एसोसिएट्स के चैंबर पर एक गरिमामयी अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ता समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। Associates Chamber Event: विधिवत अभिनंदन किया गया समारोह के दौरान एडवोकेट खालिद कादरी, एडवोकेट रियाज़ अली खान एवं समाजवादी पार्टी की नेता लता दीदी द्वारा सम्मानित अतिथियों का विधिवत अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतांत्रिक न्याय व्यवस्था का…

Associates Chamber Event: लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ के नव निर्वाचित महामंत्री जितेंद्र यादव उर्फ जीतू भाई एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष (मध्य) एहतमात इदरीसी के सम्मान में लॉ फिक लीगल एसोसिएट्स के चैंबर पर एक गरिमामयी अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ता समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।

Associates Chamber Event: विधिवत अभिनंदन किया गया

समारोह के दौरान एडवोकेट खालिद कादरी, एडवोकेट रियाज़ अली खान एवं समाजवादी पार्टी की नेता लता दीदी द्वारा सम्मानित अतिथियों का विधिवत अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतांत्रिक न्याय व्यवस्था का संवैधानिक स्तंभ है तथा बार पदाधिकारियों का दायित्व केवल संगठनात्मक नेतृत्व तक सीमित न होकर न्यायिक मर्यादाओं, अधिवक्ता हितों एवं विधिक मूल्यों के संरक्षण से भी जुड़ा होता है।

Associates Chamber Event: निष्पक्ष एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना

इस अवसर पर यह भी कहा गया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व एवं न्यायपालिका के प्रति उनकी प्रतिबद्धता युवा अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत है। समारोह में अधिवक्ता एकता, न्यायिक गरिमा, संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मानित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल, निष्पक्ष एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

ALSO READ: OBC युवाओं के लिए योगी सरकार की फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग, 29 हजार से ज्यादा को मिला लाभ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।