Caribbean Princess Cruise Ship Norovirus: हंता वायरस के साथ ही अब एक और नोरो वायरस ने दस्तक दे दी है जिससे हर जगह हड़कंप मच गया है। बता दें कि कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप में 3116 यात्री सवार थे जिसमें 102 यात्री समेत 13 क्रू सदस्यों को नोरो वायरस का संक्रमण फैल गया है जिससे पूरी दुनिया में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा 28 अप्रैल से शुरू हुई थी और फोर्ट लॉडरडेल से पोर्ट कैनावेरल तक जाना था। इस दौरान जहाज कई जगह रुका भी था लेकिन फिर लोगों को उल्टी और दस्त जैसे लक्षण की समस्या होने लगी।
Caribbean Princess Cruise Ship Norovirus: डरा देने वाला संक्रमण वापस आया

नोरो वायरस ने इससे पहले भी दस्तक दी थी और अब एक बार फिर डरा देने वाला संक्रमण वापस आ गया है। बता दें कि शोधकर्ताओं को जानकारी है कि नोरोवायरस और रोटावायरस आंत, मल से दूषित भोजन खाने या तरल पदार्थ पीने से फैल सकते हैं। पहले यह माना जाता था कि लार ग्रंथि को पार किए बिना सीधे आंतों में प्रवेश करते हैं और मल के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों को संदेह था कि संक्रमण का कोई और मार्ग भी हो सकता है, लेकिन यह सिद्धांत अब तक पूरी तरह से सिद्ध नहीं हुआ था।
115 लोग बीमार
नोरोवायरस एक खतरनाक और तेजी से फैलना वाला वायरस है और यह सीधा मनुष्यों के पेट पर अटैक करता है साथ ही अधिक भीड़ वाले स्थान पर इसके तेजी से फैलने का डर बना रहता है। क्रूज जहाज पर भी 3116 यात्री सवार थे और यह जहाज कई जगह रुका भी था जिससे 115 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए है।
बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी

कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज जहाज में यह वायरस धीरे-धीरे फैलता गया और लोग बीमार होते गए। बता दें कि जब बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी और यह 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई तब CDC को सूचना दी गई और स्वास्थ्य अधिकारियों ने जहाज का निरीक्षण लेना शुरू कर दिया है साथ ही वेसल सैनिटेशन प्रोग्राम के तहत जांच की जा रही है और पूरे जहाज की सफाई करके डिसइंफेक्शन बढ़ा दिया है। बता दें कि वायरस से संक्रमित लोगों को अब क्रूज में अलग रखा गया है और उनके सैंपल लेकर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




