Hantavirus Symptoms Updates: बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द…अगर आपको भी है यह लक्षण तो हंता वायरस ले सकता है जान! जानें कैसे फैलता है यह संक्रमण

Summary :

Hantavirus Symptoms Updates: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने हर जगह मौत का तांडव मचा दिया था जिससे कई देशों में लॉकडाउन और लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी लेकिन एक बार फिर एक नया हंता वायरस पूरी दुनिया को डरा रहा है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज पोत पर हुई मौतों से जुड़े हंता वायरस के पांच मामलों की पुष्टि की है। हंता वायरस के लक्षण हंता वायरस के लक्षण एक आम बिमारी जैसे ही है लेकिन इसके परिणाम सिर्फ मौत है। बता दें कि इस…

Hantavirus Symptoms Updates: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने हर जगह मौत का तांडव मचा दिया था जिससे कई देशों में लॉकडाउन और लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी लेकिन एक बार फिर एक नया हंता वायरस पूरी दुनिया को डरा रहा है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज पोत पर हुई मौतों से जुड़े हंता वायरस के पांच मामलों की पुष्टि की है।

हंता वायरस के लक्षण

हंता वायरस के लक्षण एक आम बिमारी जैसे ही है लेकिन इसके परिणाम सिर्फ मौत है। बता दें कि इस संक्रमण के फैलने पर इंसानों में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, चक्कर, पेट दर्द, दस्त, उल्टी और थकान महसूस होती है। संक्रमण फैलने के बाद मरीज में सांस लेने की दिक्कत और खांसी की समस्या शुरू हो सकती है साथ ही फेफड़ों में पानी भरने के बाद हालात खराब होने लगती है। जिससे यह धीरे-धीरे दिल, किडनी समेत पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।

एंडीज स्ट्रेन के होने का संदेह

हंता वायरस पर प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने खुलासा किया कि यूनाइटेड किंगडम ने एजेंसी को डच ध्वज वाले जहाज होंडियस पर सवार यात्रियों के एक समूह के बारे में सूचित किया था, जो तेज सांस संकट से पीड़ित थे। जिसमें तीन और व्यक्तियों में वायरस के एंडीज स्ट्रेन के होने का संदेह है।

6 अप्रैल को पहला लक्षण

हंतावायरस आमतौर पर संक्रमित चूहों के मल-मूत्र, लार के सीधे संपर्क से इंसानों में फैलता है। लेकिन, इस वायरस में पहचाना गया एंडीज स्ट्रेन अपनी इस क्षमता के कारण अनूठा है कि यह इंसानों के बीच फैल सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी भी इंसानों से इंसानों तक फैलती थी। इस बीमारी के फैलने की शुरुआत एक पुरुष यात्री से हुई, जिसमें 6 अप्रैल को पहली बार लक्षण दिखाई दिए और पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई।

ALSO READ: भारत में Hantavirus से होगी बड़ी तबाही? कोरोना के बाद अब इस बीमारी से जाएगी लाखों जान! मचा हड़कंप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।