यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुई. जब स्कूल में बंदूक लेकर आए एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 7 छात्रों सहित कुल 9 लोग मारे गए हैं. घटना की जानकारी ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी (APA) ने दी है.
Austria School Firing: ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे एक स्कूल में बंदूक लेकर आए एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 7 छात्रों सहित कुल 9 लोग मारे गए हैं. घटना की जानकारी ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी (APA) ने दी है. इस हमले में मरने वालों में हमलावर छात्र भी शामिल है, जिसने गोलीबारी के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला उसी स्कूल के एक छात्र द्वारा अंजाम दिया गया. छात्र ने स्कूल परिसर में अचानक बंदूक निकाली और जो भी सामने आया उस पर गोली चला दी. हमले के बाद वह वॉशरूम गया, जहां उसने खुद को गोली मार ली. स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत स्कूल पहुंच गई. पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद स्कूल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनाई दीं.
पुलिस ने स्कूल को तुरंत खाली कराया
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल स्कूल को खाली करवा दिया और सभी बच्चों व स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. साथ ही स्थानीय प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सील कर लोगों से वहां से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की.
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी यह जानकारी साझा की कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है. घायल हुए कुछ लोगों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है.
मृतकों में शामिल हैं 7 छात्र-एक कर्मचारी
ग्राज के मेयर, एल्के काहर ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी में मरने वालों में सात छात्र, एक स्कूल कर्मचारी और हमलावर छात्र शामिल हैं. इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है. ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी इस घटना के बाद तुरंत ग्राज के लिए रवाना हो गए हैं.
पुलिस और प्रशासन की अपील
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं दुर्लभ हैं लेकिन इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. स्थानीय प्रशासन इस आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग है.
ग्राज ऑस्ट्रिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक प्रमुख शहर है जिसकी आबादी लगभग तीन लाख है. यह शहर अपने सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्रों के लिए जाना जाता है. यहां की यह दुखद घटना पूरे देश को सदमे में डाल दिया है.
पाकिस्तान में आतंक बढ़ने के पीछे अमेरिका जिम्मेदार….’, ये क्या बोल गए बिलावल भुट्टो?


Download Android App
Download iOS App




