Baghpat News: बागपत जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जनपद में चिन्हित की गई 29 अवैध कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चलने की संभावना है। प्राधिकरण की टीम ने सभी अवैध कॉलोनियों की पहचान कर संबंधित कॉलोनी मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। तय समय सीमा में जवाब न मिलने या नियमों का पालन न होने की स्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के दायरे में बागपत का नामी स्कूल भी आ गया है।
Baghpat News (UP News): कई नामी स्कूलों का नाम शामिल
बता दें कि स्कूल परिसर में बिना नक्शा पास कराए कई निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। विकास प्राधिकरण ने इस अवैध निर्माण को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया है।अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति किए गए निर्माण नियमों का खुला उल्लंघन हैं।विकास प्राधिकरण की इस सख्त पहल से अवैध कॉलोनी संचालकों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।
ADM Baghpat: विनीत कुमार ने दी कार्रवाई की जानकारी

रिपोर्टर:-मेहंदी हसन, बागपत


Download Android App
Download iOS App






