39 साल के बल्लेबाज का घूमा माथा, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ दी तूफानी फिफ्टी

Summary :

David Warner Explosive Century: कहा जाता है कि क्रिकेट में फिटनेस का बेहद अहम रोल होता है। बल्लेबाजी हो गेंदबाजी हो या फील्डिंग, फिटनेस आपको हमेशा एक्स्ट्रा बेनिफिट देती है। मगर उम्र के साथ खिलाड़ियों का फिट रहना मुश्किल हो जाता। हड्डियां – मांसपेशियां सब जवाब देने लगती है। यही वजह है कि क्रिकेट जगत में कई ऐसे उदाहरण हैं, जब खिलाड़ियों को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद उम्र के कारण सन्यांस लेना पड़ता है। मगर आज हम आपको जिस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने 39 साल के उम्र में ऐसी धमाकेदार बल्लेबाजी दिखाई है…

David Warner Explosive Century: कहा जाता है कि क्रिकेट में फिटनेस का बेहद अहम रोल होता है। बल्लेबाजी हो गेंदबाजी हो या फील्डिंग, फिटनेस आपको हमेशा एक्स्ट्रा बेनिफिट देती है। मगर उम्र के साथ खिलाड़ियों का फिट रहना मुश्किल हो जाता। हड्डियां – मांसपेशियां सब जवाब देने लगती है। यही वजह है कि क्रिकेट जगत में कई ऐसे उदाहरण हैं, जब खिलाड़ियों को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद उम्र के कारण सन्यांस लेना पड़ता है। मगर आज हम आपको जिस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने 39 साल के उम्र में ऐसी धमाकेदार बल्लेबाजी दिखाई है कि स्टेडियम में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

David Warner Explosive Century: 39 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल

David Warner Explosive Century
David Warner Explosive Century

दरअसल, बिग बैश लीग के शुरूआती 4 मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद शनिवार को 39 साल के David Waner ने तूफानी शतक जड़ा। सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए उन्होंने होबार्ट हेरीकेंस के खिलाफ शानदार पारी खेली। वार्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और BBL में भी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे थे। मगर शनिवार को उन्होंने गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए धमाकेदार सेंचुरी ठोक दी।

David Warner Explosive Century
David Warner Explosive Century

उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर कुल 65 गेंदों में 130 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 9 छक्के निकले। वार्नर की इस इनिंग की बदौलत सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 205 रन बड़ा टोटल खड़ा किया।

सिडनी ने खड़ा किया बड़ा टोटल

David Warner Explosive Century
David Warner Explosive Century

David Waner के अलावा सिडनी का कोई अन्य बल्लेबाज फिफ्टी तक नहीं जामा पाया। उनके साथ ओपनिंग करने आए Matthew Gilkes तो गोल्डन डक पर ही आउट हो गए। इतना ही नहीं फर्स्ट डाउन क्रीज पर आए सैम कॉन्सटांस भी पहली ही गेंद पर चलते बने। मगर इसके बाद पहले सैम बिलिंग्स ने 20 रन, Nic Maddinson ने 30 रन और अंत में डेनियल सैम्स ने 14 रन का योगदान देते हुए सिडनी थंडर का स्कोर 205/4 तक पंहुचा दिया।

Also Read: नहीं थम रहा RCB के इस बल्लेबाज का तूफान, 5 मैचों में ठोका चौथा शतक

Rahul Singh Karki