Lucknow on New Year Day: नववर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश फ़िल्म बन्धु और उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी (UPAA) के तत्वावधान में वृंदावन योजना स्थित ऑर्नेट हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फ़िल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Lucknow on New Year Day: मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। उन्होंने मंच से कलाकारों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से फ़िल्म और कला के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बना रहा है। सरकार कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
Lucknow News: मिस्टर यूपी और Miss UP प्रतियोगिता का आयोजन
इस अवसर पर मिस्टर यूपी और मिस यूपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए अनेक मॉडलों ने रैंप वॉक के ज़रिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार मिस्टर यूपी का खिताब संजय सिंह को और मिस यूपी का खिताब अलक्षया सिंह को प्रदान किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
UP News: ये फ़िल्मी सितारे रहे मौजूद
यूपी टूरिज़्म और उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में फ़िल्म निर्माता विनोद बच्चन, फ़िल्म अभिनेत्री डेज़ी शाह, IMPAA के अध्यक्ष अभय सिन्हा, देव मैनेरिया, हेमंत बिरजे, संजय गगवानी, सुभी जोशी, अली ख़ान, रूपाली शर्मा, उर्वशी सोलंकी सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं गायक ऋषि सिंह और आशीष कुलकर्णी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में कला, फ़ैशन और सिनेमा का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
ALSO READ: America में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 4 लोगों की मौत; कई घायल


Download Android App
Download iOS App




