comscore

‘देश में अराजकता फैलाने का प्रयास’, अजय चौटाला के बयान पर सांसद सुभाष बराला का कटाक्ष

Subhash Barala On Ajay Chautala statement

Subhash Barala On Ajay Chautala statement: चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला के ताज़ा बयान को देश में अराजकता फैलाने वाला बताते हुए उसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। श्री बराला ने कहा कि इस प्रकार के बयान यह स्पष्ट करते हैं कि इन नेताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में यकीन नहीं है।

श्री बराला ने कहा कि इनका इतिहास देखकर यह निश्चित रूप से सामने आता है कि उन्होंने हमेशा अपने वोट बैंक को साधने के प्रयास में केवल राजनीति की है और विद्वेष फैलाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ते हुए आज एक नया भारत देखना चाहता है, जिसकी सोच “वसुधैव कुटुंबकम” की ओर अग्रसर है और वह ऐसे किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं है।

राज्यसभा सांसद Subhash Barala ने Ajay Singh Chautala के दिए बयान की कड़ी भर्त्सना की

राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2019 में जेजेपी ने युवाओं को गुमराह कर दस विधानसभा सीटें जीतीं, लेकिन वही युवा अब समझ चुका है और इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा से जेजेपी का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी केवल युवाओं को भड़का कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है, जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से सामने आया है। श्री बराला ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। ऐसे में, अजय सिंह चौटाला का बयान उन मतदाताओं और आम जनता की भावनाओं का अपमान है जिन्होंने स्पष्ट रूप से अपने मत का प्रयोग कर सरकार चुनी है।

Haryana News: अजय सिंह का बयान देश में अराजकता फैलाने का प्रयास: सुभाष बराला

उन्होंने कहा कि अगर जेजेपी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास होता तो वे इस प्रकार के भड़काऊ बयान नहीं देते। ये केवल तानाशाही में विश्वास रखते हैं, और हरियाणा की जनता इसे अच्छे से समझ चुकी है। सांसद ने याद दिलाया कि जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब नौकरियों में भेदभाव की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन जब प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनी तो युवाओं में विश्वास पैदा हुआ और मेरिट के आधार पर नौकरियाँ दी गई और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

Subhash Barala On Ajay Chautala statement: मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं नौकरियां

उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं और युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री बराला ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक तथा युवाओं को सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढाया जा रहा है।

ALSO READ: ‘भगवान बुद्ध सबके हैं, सबको जोड़ते हैं’, पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर PM Modi का संबोधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।