30 मीटर लंबे ‘Anaconda’ के सिर पर चढ़कर स्टेज तक पहुंची Taiwanese Pop Star, एंट्री देख फटी रह जाएंगी आंखें

Summary :

Jolin Tsai Viral Stage Entry: सोशल मीडिया पर ताइवानी पॉप स्टार जोलिन त्साई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगो। के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दुनियाभर में स्टेज परफॉर्मेंस करने वाले स्टार्स अक्सर ही अपने डांस और एंट्री में वैरिएशन लेकर आते हैं, जो उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाते हैं। इसी वैरिएशन को अलग लेवल पर ले जाते हुए ताइवान की फेमस पॉप सेंसेशन जोलिन त्साई ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई। Jolin Tsai Viral Stage Entry: 30 मीटर लंबे एनाकोंडा पर हुई पॉप स्टार की एंट्री…

Jolin Tsai Viral Stage Entry: सोशल मीडिया पर ताइवानी पॉप स्टार जोलिन त्साई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगो। के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दुनियाभर में स्टेज परफॉर्मेंस करने वाले स्टार्स अक्सर ही अपने डांस और एंट्री में वैरिएशन लेकर आते हैं, जो उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाते हैं। इसी वैरिएशन को अलग लेवल पर ले जाते हुए ताइवान की फेमस पॉप सेंसेशन जोलिन त्साई ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई।

Jolin Tsai Viral Stage Entry: 30 मीटर लंबे एनाकोंडा पर हुई पॉप स्टार की एंट्री

Jolin Tsai Viral Stage Entry
Jolin Tsai Viral Stage Entry (Source: social media)

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ताइवानी पॉप सेंसेशन जोलिन त्साई का एक वीडियो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या ये सांप असली है या नकली। इस वीडियो में पॉप स्टार 30 मीटर लंबे एनाकोंडा जैसे दिखने वाले विशालकाय सांप के सिर पर चढ़कर स्टेज पर एंट्री कर रही है। इस एंट्री को देखने के बाद वहां मौजूद लोग डर गए और भागने लगे। लेकिन इस दृश्य को देखना किसी सपने से कम नहीं था।

Jolin Tsai Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल

यहां देखें वीडियो…

जोलिन त्साई एशिया के सबसे क्रिएटिव और बोल्ड लाइव परफॉर्मर्स में से एक मानी जाती हैं इस पॉप स्टार ने अपने शानदार स्टेज विजुअल्स से ऑडियंस को हैरान कर दिया। अब वायरल हो रहे फुटेज में वह विशालकाय सांप पर खड़े होकर गाना गाती हुई दिख रही हैं। जिसे देखकर लोग काफी हैरान है। जोलिन जिस विशालकाय सांप पर डांस कर रही है। उसे पहली बार में देखकर सभी को यही लग रहा है कि वो असली है। हालांकि ऐसा नहीं है, ये सिर्फ एक स्ट्रक्चर है, लेकिन यह काफी रियलस्टिक लग रहा था। इस 30 मीटर लंबे सांप को क्रू मेम्बर्स ने लाइव ऑपरेट किया था। वीडियो में जोलिन इसी के हेड पर डांस करती दिख रही है।

यह परफॉर्मेंस उनके मचअवेटेड ‘प्लेजर’ वर्ल्ड टूर के शुरुआती हिस्से का था। जो 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक ताइपे में शुरू हुआ था। हर शो में करीब हजारों लोगों ने उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखी थी।

Jolin Tsai Giant Snake Stage Entry: 200 करोड़ का टूर शो

Jolin Tsai Giant Snake Stage Entry
Jolin Tsai Giant Snake Stage Entry (Source: social media)

इस शो का खर्च लगभग 200 करोड़ रुपये का था। यह अब तक के सबसे महंगे एशियाई पॉप टूर में से एक बन गया। उनकी हर एंट्री पर बड़े-बड़े स्ट्रक्चर देखे गए। जिसमें बैल, तितलियों और सूअरों के आकार के प्रॉप्स भी थे, जो इसे एक फैंटेसी जैसा लुक दे रहे थे। जैसे- ही जोलिन त्साई के विशाल सांप वाले परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए। इस वीडियो को @DanielGilr44222 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

Also Read: एक ऐसा पौधा जो घर में बिना बल्ब के देगा रोशनी, वैज्ञानिकों का नया अजब-गजब Innovation

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।