बागपत में मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट, SIR प्रक्रिया के बाद 18 फीसदी वोटर कटे

Summary :

Baghpat News: SIR प्रक्रिया के बाद बागपत जिले में मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 1 लाख 77 हजार वोटरों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हट गए हैं। यानी लगभग 18 प्रतिशत मतदाता इस सूची में शामिल नहीं हो पाए। प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल करीब 10 लाख वोटर हैं, लेकिन इनमें से केवल 7 लाख 99 हजार मतदाताओं के ही जरूरी दस्तावेज समय पर अपलोड हो सके। इसी वजह से बड़ी संख्या में नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर रह गए। Baghpat News: जनता में नाराजगी और चिंता…

Baghpat News: SIR प्रक्रिया के बाद बागपत जिले में मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 1 लाख 77 हजार वोटरों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हट गए हैं। यानी लगभग 18 प्रतिशत मतदाता इस सूची में शामिल नहीं हो पाए।

प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल करीब 10 लाख वोटर हैं, लेकिन इनमें से केवल 7 लाख 99 हजार मतदाताओं के ही जरूरी दस्तावेज समय पर अपलोड हो सके। इसी वजह से बड़ी संख्या में नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर रह गए।

Baghpat News: जनता में नाराजगी और चिंता

वोट कटने की खबर के बाद आम लोगों में नाराजगी और चिंता देखी जा रही है। कई मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने SIR फॉर्म भरा था, इसके बावजूद उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ। इस मामले पर जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि यह केवल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है और इसमें सुधार का पूरा मौका दिया जाएगा।

SIR Process: आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका

डीएम ने कहा कि जिन वोटरों के दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाए हैं, वे आपत्ति की अवधि के दौरान अपने सही कागजात जमा कर सकते हैं। इसके बाद उनकी जानकारी की समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अपने दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें, ताकि अंतिम वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल हो सके।

रिपोर्टर:-मेहंदी हसन,बागपत

यह भी पढ़ें: पानी में तैरता दिखा शव! बांदा में कोहरे के कहर से साइकिल सवार मजदूर की नाले में गिरकर मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।