Makar Sankranti 2026 Outfit Ideas: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य देवता की पूजा, फसलों की कटाई, और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिससे उत्तरायण की शुरुआत होती है। यह दिन सकारात्मकता, समृद्धि और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है और उनकी कृपा से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।
इस पावन अवसर पर गुड़-तिल के लड्डू, खिचड़ी आदि का सेवन किया जाता है। इसलिए इस दिन कुछ खास रंगों के कपड़े पहनने का विशेष महत्व है। ऐसे में आप भी सोच रही हैं कि इस Makar Sankranti Par Kya Phene तो आज हम आपको बताएंगे, बेस्ट ड्रेस और कलर के बारे में।
Makar Sankranti 2026 Outfit Ideas: मकर संक्रांति पर इन ड्रेस को करें ट्राई
1. पीली ऑर्गेंजा साड़ी

मकर संक्रांति के दिन सबसे शाही लुक पाने के लिए आप साड़ी पहन सकती हैं। पीले रंग की साड़ी चुनें, जो ऑर्गेंजा कपड़े से बनी हो। इस कपड़े की साड़ियां पतली और आरामदायक होती हैं और स्टाइलिश भी नजर आती हैं। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और अपने बालों को खुला ही रखें। साथ ही लुक को पूरा करने के लिए आप चोकर वाला हार और झुमके भी पहन सकती हैं।
2. लाल पटियाला सूट

मकर संक्रांति के पर्व पर आप पटियाला सूट पहन सकती हैं, जो पंजाब का परंपरिक परिधान है। यह सूट पहनने में काफी आरामदायक होता है और इसे पहनकर काम करना भी आसान होता है, इसलिए इस विकल्प को चुनना सही होगा। आप लाल कुर्ते वाला पटियाला सूट पहन सकती हैं, जिसकी सलवार का रंग उससे मेल खाता हो। इसके साथ आप बड़े झुमके पहनकर सकती हैं और चोटी बनाकर उसमें परांदा लगा सकती हैं।
3. पीली चिकनकारी कुर्ती

मकर संक्रांति उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व है, जिसके उत्सव के दौरान आप लखनऊ की मशहूर चिकनकारी कुर्ती पहन सकती हैं। ऑरेंज रंग की कॉटन या जॉर्जेट वाली चिकनकारी कुर्ती चुनें, जिस पर शीशे का काम भी हो। आप इसके साथ सफेद रंग का प्लाजो या लेगिंग पहन सकती हैं और मैच वाला दुपट्टा ओढ़ सकती हैं। अगर आपको शरारा पहनना पसंद है, तो पीले रंग का चिकनकारी शरारा चुनना भी सही रहेगा।
4. हरा टॉप और स्कर्ट

अगर आप हर साल सूट या साड़ी पहनती हैं और इस बार कुछ नया चुनना चाहती हैं, तो स्कर्ट और टॉप अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हरा रंग का क्रॉप टॉप पहनें और उसके साथ पीली या मेल खाते हुए रंग की स्कर्ट स्टाइल करें। अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथों में पीली-हरी चूड़ियां, कानों में कुंदन वाले झुमके या चांद बालियां और पैरों में हील वाली सैंडल पहनें।
5. गोल्डन स्वेटर या जैकेट

अगर आप इस साल मकर संक्रांति पर पारंपरिक कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो गोल्डन रंग का स्वेटर या जैकेट चुन सकती हैं। ये कपड़े सर्दी के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देते हैं। आप गोल्डन रंग के स्वेटर के साथ क्रीम रंग की वाइड लेग पैंट या नीले रंग की डेनिम जींस पहन सकती हैं। इसके साथ एक छोटे पेंडेंट वाला नेकलेस स्टाइल करें और स्लिंग बैग टांगें।
Also Read: ऑफिस से लेकर शादी तक, इस Winter Season खूब जचेंगे ये कश्मीरी फेरन, देखें 4 Latest और Trendy Designs


Download Android App
Download iOS App



