Bangladesh Protest: बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों के दबाव में लिया फैसला

Summary :

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया। उन्होंने चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने को कहा था। Highlights Bangladesh के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा प्रदर्शनकारियों के दबाव में लिया फैसला SC का अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने की साजिश  Bangladesh के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा बांग्लादेश(Bangladesh) में शनिवार को एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन की हवा तेज हो गई है। अब उन लोगों ने…

Bangladesh

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया। उन्होंने चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने को कहा था।

Highlights

  • Bangladesh के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा
  • प्रदर्शनकारियों के दबाव में लिया फैसला
  • SC का अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने की साजिश 

Bangladesh के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश(Bangladesh) में शनिवार को एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन की हवा तेज हो गई है। अब उन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाते हुए चीफ जस्टिस सहित सभी जजों से एक घंटे के भीतर इस्तीफा मांगा है। इसी के साथ सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश(Bangladesh) के सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया, जिसके बाद प्रदर्शन को बढ़ता देख बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वह शाम को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से परामर्श करने के बाद अपना इस्तीफा सौंपेंगे

प्रदर्शनकारियों का चीफ जस्टिस समेत सभी जजों पर इस्तीफा का दबाव

प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर से चेतावनी देते हुए कहा, अगर चीफ जस्टिस और बाकी जजों ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनके आवासों को घेर लिया जाएगा। चीफ जस्टिस ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर में पत्रकारों को बुलाया और उनसे कहा कि उन्होंने हालात के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट और निचली अदालतों के जजों की सुरक्षा को देखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “इस्तीफे के लिए कुछ औपचारिकताएं हैं। उन्हें पूरा करके मैं आज (शनिवार) शाम तक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा भेज दूंगा।”

बांग्लादेश: फिर प्रोटेस्ट की लहर, अब प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस को अल्टीमेटम, एक घंटे में दें इस्तीफा! - Bangladesh ...

सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने की साजिश

हाल ही में हुई अशांति की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश द्वारा नवगठित अंतरिम सरकार से परामर्श किए बिना पूर्ण न्यायालय की बैठक बुलाने के निर्णय से हुई। अब्दुल मुकद्दिम नामक एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि मुख्य न्यायाधीश अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने की साजिश रच रहे हैं। जिसको लेकर सुबह 10:30 बजे तक छात्रों और वकीलों सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के बाहर एकत्र हुए और अपना असंतोष व्यक्त किया।

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने मुहम्मद यूनुस

बता दें की उनके शेख हसीना के इस्तीफे के बाद एक अंतरिम सरकार नियुक्त की गई है, जिसके प्रमुख मुहम्मद यूनुस हैं। संविधान के अनुसार, चुनाव 90 दिनों के भीतर होने चाहिए, हालांकि यूनुस, सेना – जो अंतरिम सरकार का समर्थन करती है – और राष्ट्रपति ने अभी तक चुनावों के समय पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta