Bangladesh Plane Crash: ढाका में बड़ा विमान हादसा, 1 स्कूल पर गिरा एयर क्राफट

Summary :

Bangladesh Plane Crash: आज दोपहर करीब 1:30 बजे बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ। एयरफोर्स का यह विमान दियाबारी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।बताया जा रहा है कि यह विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। Bangladesh Plane Crash: हवाई अड्डे के अधिकारी ने दी जानकारी आपको बता दें कि हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की, लेकिन दुर्घटना के कारण या हताहतों की संख्या के बारे…

Bangladesh Plane Crash: आज दोपहर करीब 1:30 बजे बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ। एयरफोर्स का यह विमान दियाबारी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।बताया जा रहा है कि यह विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Bangladesh Plane Crash: हवाई अड्डे के अधिकारी ने दी जानकारी

आपको बता दें कि हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की, लेकिन दुर्घटना के कारण या हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। (Bangladesh Plane Crash) दुर्घटना की सूचना मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा की आठ इकाइयां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। वायरल वीडियो @geotechwar एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

1 बजे के आसपास की घटना

इसके साथ ही अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी अधिकारी लीमा खानम ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन इकाइयां घटनास्थल पर काम कर रही हैं, जबकि दो अन्य इकाइयां सड़क पर तैयार हैं।

Bangladesh Plane Crash: दिखने लगा धुएं का गुबार

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Bangladesh Plane Crash) वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज परिसर से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया सूत्रों के अनुसार, पायलट की हालत गंभीर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk)

READ ALSO:Tamil Nadu CM स्टालिन की हालत बिगड़ी, अचानक अस्पताल में भर्ती

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।