Bangladesh Protests After Hadi Killing: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है, कट्टरपंथियों ने आगजनी, तोड़फोड़ और हत्या करके आतंक मचा दिया है। बता दें कि उस्मान हादी को गोली से भूनने के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होने वाले है लेकिन चुनाव से पहले ही हिंसा की आग भड़क गई है। इसी बीच पाकिस्तान के 8 खूंखार आतंकी संगठन भी एक्टिव हो गए है और माना जा रहा है कि संगठन ने भारतीय बॉर्डर के पास कैंप भी लगा दिया है। भारत की ऐजेंसियां भी अलर्ट पर है और यह संगठन भारत सुलगाने की तैयारी में है!
Terror Group Activity

बांग्लादेश में कट्टरपंथी सड़क पर उतर गए है और जमकर नारेबाजी, आगजनी और हिंसा की आग भड़का रहे है। इसी बीच पाकिस्तान के आतंकी संगठन 8 लोकेशन पर एक्टिव हो गए है। माना जा रहा है कि चटगांव-लालखान लोकेशन पर अंसार अल-इस्लाम और लश्कर-ए-तैयबा एक्टिव हो गए है और साथ ही बर्खास्त अधिकारी पूर्व मेजर जिया, हारुन इजहार संगठन से जुड़े हुए है। बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा ओसामा बिन लादेन और तालिबान से कनेक्ट है और अंसार अल-इस्लाम आतंकवादी संगठन ओसामा बिन लादेन से कनेक्ट है और अलग-अलग लोकेशन पर ISI, JEL,ICS, Neo-JMB जैसे आतंकी संगठन एक्टिव है।

Bangladesh Protests After Hadi Killing

बांग्लादेश में चुनाव 12 फरवरी को होने वाले हैं और भारतीय एजेंसियां इन महत्वपूर्ण चुनावों से पहले बड़े पैमाने पर हिंसा की खबरों पर कड़ी नजर रख रही हैं। खुफिया ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि न केवल बांग्लादेश में हिंसा भड़काने के प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं कि यह हिंसा भारत में भी फैल जाए।


Download Android App
Download iOS App




