BREAKING: बरेली में बैठक के दौरान BJP विधायक का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख

Summary :

Bareilly BJP MLA Death: बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। विधायक सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उन्होंने सर्किट हाउस में ही कुछ देर आराम किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। Bareilly BJP MLA Death: प्राइवेट अस्पताल में तोड़ा दम तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीलीभीत…

Bareilly BJP MLA Death: बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। विधायक सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उन्होंने सर्किट हाउस में ही कुछ देर आराम किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

Bareilly BJP MLA Death: प्राइवेट अस्पताल में तोड़ा दम

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल और उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समर्थकों, स्थानीय नेताओं और आम लोगों में गहरा दुख देखा गया।

 Bareilly BJP MLA Death (Image- Social Media)

Bareilly BJP MLA Death (Image- Social Media)

Dr. Shyam Bihari Lal Death News: हाल ही में मनाया था जन्मदिन

डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक जनवरी को ही अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही दिनों में ऐसा दुखद समाचार सामने आएगा। उनके अचानक निधन से पूरे फरीदपुर और बरेली जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

BJP MLA Shyam Bihari Lal Death: दो बार विधायक बनकर रचा था इतिहास

डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2017 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कहा जाता है कि आजादी के बाद फरीदपुर की सुरक्षित सीट से कोई भी उम्मीदवार लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं कर पाया था। डॉ. श्याम बिहारी लाल ने इस परंपरा को तोड़ते हुए इतिहास रचा।

 Bareilly BJP MLA Death (Image- Social Media)

Bareilly BJP MLA Death (Image- Social Media)

MLA Shyam Bihari Lal Heart Attack: शिक्षाविद से जननेता तक का सफर

डॉ. श्याम बिहारी लाल रूहेलखंड विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर रह चुके थे। शिक्षा के क्षेत्र से राजनीति में आने के बाद उन्होंने फरीदपुर क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई। 2017 के चुनाव में उन्होंने सियाराम सागर को हराकर जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पराजित कर दोबारा विधायक बने। उनके समर्थकों में उनकी जीत को लेकर खास उत्साह था।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

विधायक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का अचानक निधन अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

क्षेत्र को हुई अपूरणीय क्षति

डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन को फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। एक शिक्षक, इतिहासकार और जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रयास किए। उनके जाने से राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बाथरूम में गैस गीजर से दम घुटने के करण 17 वर्षीय युवक की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।