Haryana News: हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने जिम्मेदारी संभालते ही पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी दिखाई। उन्होंने प्रदेशभर के करीब 700 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बड़ी समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जिसमें एडीजीपी, पुलिस आयुक्त, रेंज आईजी और जिलों के एसपी शामिल हुए।
अपने संबोधन में डीजीपी ने पुलिस बल का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस एक परिवार की तरह है और हर अधिकारी-कर्मचारी इसकी मजबूती का आधार है। उन्होंने पुलिसिंग को और ज्यादा पेशेवर बनाने और तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
Haryana News: “हरियाणा पुलिस एक परिवार”
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों की समस्याओं को समझकर उसी हिसाब से समाधान करें। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी ने सभी जिलों से दो दिन के भीतर विस्तृत कार्ययोजना मांगी है। इसमें अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और साइबर अपराध से निपटने जैसे अहम मुद्दों पर ठोस कदम शामिल करने को कहा गया है।

Haryana DGP Ajay Singhal: सरकार का पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विजन का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस को हर जरूरी संसाधन और समर्थन देने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईमानदारी से काम करने वाले हर पुलिसकर्मी के साथ विभाग मजबूती से खड़ा रहेगा।
लापता बच्चियां और महिला सुरक्षा प्राथमिकता
डीजीपी अजय सिंघल ने लापता बच्चियों की तलाश को बेहद संवेदनशील और सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने इस दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नशा तस्करी, संगठित अपराध और महिला सुरक्षा पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।
भ्रष्टाचार पर सख्ती, सेवा भाव पर जोर
भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा लेकिन सुधारात्मक रुख अपनाते हुए डीजीपी ने कहा कि विभाग की अच्छी छवि बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे जनता की समस्याओं का समय पर और संतोषजनक समाधान करें। यह बैठक हरियाणा पुलिस के लिए नई सोच और नई दिशा की शुरुआत मानी जा रही है। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पूरे पुलिस बल में टीमवर्क और नई ऊर्जा का संचार भी होगा।
यह भी पढ़ें: संस्कारों की छांव में पुलिस कप्तान, कुर्सी पर पिता को बैठाया, हरियाणा DGP अजय सिंघल ने लिया आशीर्वाद


Download Android App
Download iOS App




