बाथरूम में गैस गीजर से दम घुटने के करण 17 वर्षीय युवक की मौत

Summary :

Shahjahanpur News Today: स्नान करते समय गैस गीजर से निकली गैस से दम घुटने के कारण एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। परिवार वालों की माने तो युवक सुबह-सुबह बाथरूम में स्नान करने गया इस दौरान युवक ने अंदर से गेट बंद कर लिए और जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने बाहर से आवाज दी और जवाब न मिलने पर बाथरूम का गेट खोला गया तो वह बेहोशी हालत में पड़ा था जिसे परिवार वाले आनन-फानन में पुवायां स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।…

Shahjahanpur News Today: स्नान करते समय गैस गीजर से निकली गैस से दम घुटने के कारण एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। परिवार वालों की माने तो युवक सुबह-सुबह बाथरूम में स्नान करने गया इस दौरान युवक ने अंदर से गेट बंद कर लिए और जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने बाहर से आवाज दी और जवाब न मिलने पर बाथरूम का गेट खोला गया तो वह बेहोशी हालत में पड़ा था जिसे परिवार वाले आनन-फानन में पुवायां स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Shahjahanpur News Today

Shahjahanpur News Today
Shahjahanpur News Today

बता दें कि यह पूरा मामला जनपद के कस्बा पुवायां नगर की राधा विहार कॉलोनी का है जहां जितेंद्र त्रिवेदी का 17 वर्षीय पुत्र उमंग त्रिवेदी बाथरूम में नहा रहा था। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए गैस गीजर लगा हुआ था। काफी देर तक जब उमंग बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर परिजनों ने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर उमंग बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत पुवायां के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

UP News Today

Shahjahanpur News Today
Shahjahanpur News Today

प्राथमिक तौर पर युवक की  गैस गीजर से निकलने वाली  गैस से दम घुटने के कारण मौत मानी जा रही है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां के डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया युवक बेहोशी हालत में अस्पताल लाया गया था लेकिन जांच करने पर पता चला कि उसकी अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी उन्होंने बताया परिवार वाले बता रहे हैं कि स्नान करते समय गैस गीजर की गैस से दम घुटने के कारण मौत हुई है।

ALSO READ: दुर्घटनाओं पर नियंत्रण सुनिश्चित करने को शक्ति से चलाया जाएगा ‘जीरो फेटेलिटी माह’ अभियान: सूरज राय

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।