दुर्घटनाओं पर नियंत्रण सुनिश्चित करने को शक्ति से चलाया जाएगा ‘जीरो फेटेलिटी माह’ अभियान: सूरज राय

Summary :

Zero Fatality Month: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने के लक्ष्य के साथ प्रदेश भर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फेटेलिटी माह’ के रूप में मानने क़े निर्देश दिए हुए हैं जिसके चलते गुरुवार कों डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय ने बागपत शहर क़े राष्ट्रीय वंदना चौक पर 1 जनवरी सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सड़क से गुजर रहें बिना हेलमेट से बाइक सवारों को हेलमेट बांटे गए और प्रचार प्रसार वाहन को डीएम एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोके पर यहां…

Zero Fatality Month: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने के लक्ष्य के साथ प्रदेश भर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फेटेलिटी माह’ के रूप में मानने क़े निर्देश दिए हुए हैं जिसके चलते गुरुवार कों डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय ने बागपत शहर क़े राष्ट्रीय वंदना चौक पर 1 जनवरी सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सड़क से गुजर रहें बिना हेलमेट से बाइक सवारों को हेलमेट बांटे गए और प्रचार प्रसार वाहन को डीएम एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोके पर यहां मौजूद सभी लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों के बारे में बताया गया।

Zero Fatality Month

Zero Fatality Month
Zero Fatality Month

डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026, 01 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा। सीएम के विजन के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जीरो फेटेलिटी के लक्ष्य को पाने के उद्देश्य से ही आज राष्ट्रीय वंदना चौक पर जनवरी सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में बागपत परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज और सूचना विभाग सहित सभी संबंधित स्टेकहोल्डर विभागों को समन्वित रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

National Road Safety Month 2026

Zero Fatality Month
Zero Fatality Month

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जीरो फेटेलिटी के लक्ष्य को पाने के उद्देश्य से बागपत में मुख्यमंत्री की मनसा अनुरूप अभियान चलाया जाएगा जिनमें विशेष अभियान चलाकर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, लेन उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट-बेल्ट न पहनने, रिफ्लेक्टरटेप, फॉग लाइट, बिना परमिट व बिना फिटनेस संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान, सीओ विजय चौधरी, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Baghpat News Today:  रेडियम बेल्ट से पशु दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

बागपत में सड़क सुरक्षा को एक व्यापक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए पशु कल्याण स्वयंसेवकों को रेडिएटर युक्त बेल्ट वितरित की गईं। इन बेल्टों का उपयोग निराश्रित और सड़क किनारे विचरण करने वाले पशुओं को पहनाने के लिए किया जाएगा, जिससे रात्रि के समय तेज रोशनी पड़ते ही ये पशु दूर से ही वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

Modern Traffic Light System: प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइट सिस्टम

Baghpat News Today
Baghpat News Today

सड़क सुरक्षा के इसी दीर्घकालिक दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अब जनपद के प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम स्थापित किए गए हैं। ट्रैफिक लाइट सिस्टम से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। यह व्यवस्था जनपद को स्मार्ट सिटी की अवधारणा से जोड़ने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद भर में चलेगा विशेष अभियान

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद भर में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इनमें स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और बैनर के माध्यम से संदेश प्रसार, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता वाहन के माध्यम से प्रचार और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई शामिल है।

ALSO READ: विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले व्यापारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।