Hindu Attack In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। मुहम्मद यूनुस सरकार में कभी हिंदू को मारा जा रहा है, तो कभी जलाया जा रहा है। 31 दिसंबर, बुधवार को यहां भीड़ ने एक और हिंदू शख्स खोकोन दास पर हमला किया। इस हमले में 50 वर्षीय दास घायल हो गए। जिसके बाद भीड़ ने उन्हें जिंदा जला दिया। उस्मान हादी की मौत के बाद हिंदू पर ये चौथा हमला है।
Bangladesh Hindu Man Set On Fire: पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया

रिपोर्ट्स के अनुसार, खोकोन चंद्र दास एक बिजनेसमैन है। वह बांग्लादेश में अपनी दवा की दुकान चलाते हैं। खोकोन की उम्र करीब 50 साल है। बुधवार रात वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी शरीयतपुर जिले के डामुड्या में केउरभंगा बाजार के पास उनके ऊपर हमला किया गया। भीड़ ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया और बहुत पीटा, इसके बाद में उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।
अपनी जान बचाने के लिए वह पास के तालाब में कूद गए। आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद हमलावर फरार हो गए। लोगों ने खोकोन को तालाब से बाहर निकाला और शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें ढाका भेज दिया गया।
Bangladesh Latest News: दो आरोपियों की हुई पहचान
खोकोन चंद्र दास की पत्नी ने बताया कि खोकन ने दो बदमाशों को पहचान लिया था, इसी कारण उन्होंने पेट्रोल डालकर उनपर आग लगा दी। दामुद्या थाने के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद रबीउल हक ने कहा कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में दो आरोपियों की पहचान की गई है, जिसमें एक का नाम रब्बी और दूसरे का नाम सोहाग हैं, ये दोनों वहीं के रहने वाले हैं।
Bangladesh Minority Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले

- हाल ही में, 29 दिसंबर को शाम के करीब 06.30 बजे भालुका उपजिला के मेहराबारी क्षेत्र में बृजेंद्र बिस्वास को उसके साथी नोमान ने गोली मार दी थी।
- 24 दिसंबर को बांग्लादेश के कालीमोहर यूनियन के हुसैनडांगा में भीड़ ने 29 वर्षीय अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
- इससे पहले 18 दिसंबर को मयमनसिंह के भालुका उपज़िला स्थित एक फैक्ट्री में एक मुस्लिम सहकर्मी ने ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया, जिसके बाद भीड़ ने 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद पेड़ से लटकाकर आग लगा दी।


Download Android App
Download iOS App




