कश्मीर के उरी हाईवे पर पत्थरों की बारिश, भरभराकर गिरा पहाड़, यातायात बाधित

Summary :

Baramulla Uri Road Accident:जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी रोड पर इको पार्क के ठीक सामने वाले इलाके में लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के दौरान अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें नीचे खिसककर आ गई। देखते ही देखते हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उरी के पास नेशनल हाईवे पर एक पहाड़ है, इसका एक हिस्सा अचानक खिसकने लगा। जिसके बाद पहाड़ का सारा मलबा हाईवे पर गिर गया। कुछ लोग इसे समझ पाते, इससे…

Baramulla Uri Road Accident:जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी रोड पर इको पार्क के ठीक सामने वाले इलाके में लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के दौरान अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें नीचे खिसककर आ गई। देखते ही देखते हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उरी के पास नेशनल हाईवे पर एक पहाड़ है, इसका एक हिस्सा अचानक खिसकने लगा। जिसके बाद पहाड़ का सारा मलबा हाईवे पर गिर गया। कुछ लोग इसे समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने गाड़ियों से निकलकर भागना शुरू कर दिया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान वहां कई वाहन मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। फिलहाल रोड से गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

जारी है पत्थर और मलबा गिरना

Baramulla Uri Road Accident
Baramulla Uri Road Accident (Image- Social Media)

अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे इस रास्ते से गुजरना बहुत खतरनाक हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है।

सड़क पर पड़े मलबे को हटाने और रास्ता साफ करने का काम तब शुरू हो सकेगा, जब पत्थरों का गिरना रुक जाएगा। इस समय, यात्रियों को इस रास्ते पर लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल

इसके बाद घटनास्थल पर काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया, क्योंकि चट्टानें लगातार नीचे की ओर खिसक रही है। सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही कटाई के कारन मिट्टी ढीली हो गई, जो इस भूस्खलन की बड़ी वजह मानी जा रही है। जब तक पहाड़ पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक मलबे को हटाने का काम शुरू करना बचाव दल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Jammu Kashmir News: मार्ग को साफ़ करने के लिए मशीनें तैनात

Baramulla Uri Road Accident
Jammu Kashmir News (Image- Social Media)

सड़क पर भारी पत्थरों के जमा होने से वाहनों का निकलना नामुमकिन सा हो गया है। पुलिस और संबंधित विभाग ने लोगों को इस मार्ग का उपयोग न करने की सलाह दी है। मार्ग को साफ़ करने के लिए मशीनें तैनात की गई हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अभी भी काम रुका हुआ है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर वंदे भारत एक्सप्रेस: पटरियों पर दौड़ता ‘सांस्कृतिक और जायके’ का संगम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।