बरसाना में होली की धूम, राधा रानी मंदिर जाने से पहले रखें ध्यान, इस दिन तक बंद रहेगा रोपवे

Summary :

Barsana Ropeway Closed: राधा रानी जी की नगरी बरसाना में होली के समय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी बीच बरसाना जाने वाले ध्यान रखें की लाड़ली जी राधारानी के दर्शन के लिए रोपवे की सुविधा का फिलहाल बंद कर दिया है। सालाना मेंटनेंस के कारण रोपवे को 5 फरवरी तक पूरी तरह से बंद किया गया है जिससे पैदल ना चलने वालों और बुजुर्ग, दिव्यांग भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। Barsana Ropeway Closed बरसाना में होली की धूम रहती है और…

Barsana Ropeway Closed: राधा रानी जी की नगरी बरसाना में होली के समय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी बीच बरसाना जाने वाले ध्यान रखें की लाड़ली जी राधारानी के दर्शन के लिए रोपवे की सुविधा का फिलहाल बंद कर दिया है। सालाना मेंटनेंस के कारण रोपवे को 5 फरवरी तक पूरी तरह से बंद किया गया है जिससे पैदल ना चलने वालों और बुजुर्ग, दिव्यांग भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Barsana Ropeway Closed

Barsana Ropeway Closed
Barsana Ropeway Closed

बरसाना में होली की धूम रहती है और लठमार होली के चलते भक्तों की भारी भीड़ भी उमड़ने की संभावना है जिसके चलते पहले ही रोपवे की मरम्मत का कार्य किया जाएगा और सभी ट्रॉलियों को रोपवे से नीचे उतारा जाएगा, सर्विस की जाएगी और यह सुविधा 5 दिनों के लिए बंद रहेगी। 5 फरवरी तक रोपवे की सुविधा को बंद कर दिया है और राधा रानी जी के दर्शन करने के लिए अब भक्तों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों पर निर्भर रहना होगा।

Shri Radha Rani Mandir Ropeway

Barsana Ropeway Closed
Barsana Ropeway Closed

बरसाना आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग भक्तों को दर्शन के लिए अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा और 300 से अधिक सीढ़ियां ना चढ़ पाने के कारण अब डोली में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि प्रतिदिन लगभग चार हजार भक्त रोप-वे की मदद से मंदिर जाते हैं। लेकिन कई बार तकनीकी कारण, ब्रेक फेल होना और मेंटेनेंस के चलते रोपवे सुविधा को रोकना पड़ा है और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठे है।

ALSO READ: संत रविदास जयंती: विधायक महाराजी प्रजापति ने 21 गरीब परिवार की बेटियों को साइकिल देकर किया सम्मानित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।