Border 2 Box Office Collection Day 11: Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए है. ‘बॉर्डर’ की जबरदस्त सफलता के करीब 28 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अब बॉर्डर 2 भी उसी राह पर निकल चुकी है. इस फिल्म की कमाई ने भी खूब दहाड़ लगाई है, इतना ही नहीं ये सनी देओल के करियर की दूसरी टॉप फिल्म बन चुकी है. वहीं इसकी कमाई भी हर बीतते दिन के साथ तेज होती जा रही है. तो चलिए जान लेते है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है.
Border 2 Box office collection: फिल्म ने वर्ल्डवाइड किया बेहतर प्रदर्शन

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी धांसू नजर आ रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये जल्द ही 400 करोड़ तक भी पहुंच जाएगी. वहीं अगर भारत की बात करें तो ये अब तक 281 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.
Box Office Collection: अब तक कैसा रहा प्रदर्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म अपनी चमक बरकरार किए हुए है. वहीं वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने 23 जनवरी को 32 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरूआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन इसका कलेक्शन 54.5 करोड़ रहा. फिर इस फिल्म ने रिपब्लिक डे का खूब फायदा उठाया. मूवी ने इस दिन ताबड़तोड़ 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस हिसाब से पहला हफ्ता 224.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म हुआ.
Border 2 Box Office Collection Day 11: कैसा है फिल्म की कमाई का ग्राफ

वहीं फिल्म अब दूसरे हफ्ते में आ चुकी है. इस हिसाब से आठवें दिन का कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये, 10वें दिन का कलेक्शन 20.47 रुपये और 11वें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये अपने कलेक्शन में जोड़े. अभी ये कलेक्शन और ऊपर जाएगा क्योंकि फिल्म की हाईप अभी भी बनी हुई है.
ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट का ये मानना है कि अगर ये फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो ये अपने दूसरे हफ्ते के खत्म होने तक भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. खैर क्या ये फिल्म इस साल आई सभी फिल्मों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर के दिखा पाती है या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Read More: Border 2 ने उठाया वीकेंड का पूरा फायदा, बॉक्स ऑफिस पर Mardaani 3 को पछाड़ती दिखी फिल्म


Download Android App
Download iOS App




