हरियाली तीज पर सुंदर सजा Banke Bihari मंदिर, भक्तों का उमड़ा जनसागर

Summary :

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रसिद्ध श्री हरियाली तीज पर सुंदर सजा Banke Bihari मंदिर में आज हरियाली तीज पर भारी संख्या में भक्तों का जनसागर उमड़ गया है। भीड़ काबू करने के लिए SSP समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान SSP श्लोक कुमार ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त बांके बिहारी मंदिर और प्रमुख प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए आए हैं। उनकी सुविधा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। सोने-चांदी का बना झूला हरियाली तीज Banke Bihari में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भगवान के…

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रसिद्ध श्री हरियाली तीज पर सुंदर सजा Banke Bihari मंदिर में आज हरियाली तीज पर भारी संख्या में भक्तों का जनसागर उमड़ गया है। भीड़ काबू करने के लिए SSP समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान SSP श्लोक कुमार ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त बांके बिहारी मंदिर और प्रमुख प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए आए हैं। उनकी सुविधा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।

सोने-चांदी का बना झूला

हरियाली तीज Banke Bihari में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भगवान के लिए बनाया गया हिंडोला में 10 किलो का सोना और 1 टन चांदी लगाई गई है। बता दें कि सोने-चांदी से जड़ित हिंडोला को बनाने के लिए 20 कारीगरों ने 5 वर्ष में तैयार किया था। हरियाली तीज पर ठाकुरजी को भव्य हरे रंग की पोशाक पहनाई गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वृंदावन में हरियाली तीज के अवसर पर भारी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। इस दौरान सुरक्षा सख्त की गई है साथ ही 4 जोन और 21 सेक्टर में क्षेत्र को बांट दिया गया है। भक्तों की भीड़ को काबू करने के लिए प्रवेश और निकासी के गेट बनाए गए है। साथ ही भारी पुलिस बल और अधिकारी तैनात किए गए है।

हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन महादेव शिव ने देवी पार्वती की कठोर तपस्या के बाद उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस त्योहार को शिव और शक्ति के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं।

ALSO READ: धर्मांतरण के अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश, ऑपरेशन ‘अस्मिता’ चलाकर पीड़िताओं को किया रेस्क्यू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।