क्या है सरकारी Bharat Taxi App जो कर सकता है Ola Uber की छुट्टी, क्या है खास इस ऐप में, जानिए

Summary :

Bharat Taxi App Complete Guide : भारत सरकार के MINISTRY OF COOPERATION ने देश के पहले कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग ऐप को पेश किया है. इसका नाम ‘Bharat Taxi App’ है और ये काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कुछ राज्यों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा था. अब इसे पूरी तरह से लॉन्च कर दिया गया है. Bharat Taxi App को Sahakar Taxi Cooperative Ltd. द्वारा संचालित किया जा रहा है. ये ड्राइवरों को ‘सारथी’ मानकर उन्हें मालिक बनाता है. ठीक वैसे ही जैसे कैब बुकिंग ऐप ओला उबर होती हैं। इस ऐप के माध्यम से ऑटो और…

Bharat Taxi App Complete Guide : भारत सरकार के MINISTRY OF COOPERATION ने देश के पहले कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग ऐप को पेश किया है. इसका नाम ‘Bharat Taxi App’ है और ये काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कुछ राज्यों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा था. अब इसे पूरी तरह से लॉन्च कर दिया गया है.

Bharat Taxi App को Sahakar Taxi Cooperative Ltd. द्वारा संचालित किया जा रहा है. ये ड्राइवरों को ‘सारथी’ मानकर उन्हें मालिक बनाता है. ठीक वैसे ही जैसे कैब बुकिंग ऐप ओला उबर होती हैं। इस ऐप के माध्यम से ऑटो और बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है.

इस ऐप के माध्यम से रोज 10,000+ राइड्स हो रही हैं और 3 लाख+ ड्राइवर रजिस्टर्ड हो चुके हैं. अगर आप ‘Bharat Taxi App’ से बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो हमारे साथ बने रहें और आगे विस्तार से पढ़ें. आइए, जानते हैं कि ये क्या है, कैसे काम करता है, महिलाओं के लिए कितना सही रहेगा और इसमें ड्राइवर कैसे बना जा सकता है.

Bharat Taxi app Complete Guide  : Bharat Taxi App क्या है?

Bharat Taxi App Complete Guide
Bharat Taxi App Complete Guide (source : social media)

Bharat Taxi App देश का पहला सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो ड्राइवरों द्वारा संचालित और स्वामित्व वाला है. इस ऐप को MINISTRY OF COOPERATION और NeGD (नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन) ने साथ मिलकर डेवलप किया है. खासबात यह है कि सरकार इस App के माध्यम से कैब ड्राइवर के साथ-साथ यात्रा करने वालों को कमीशन मुक्त करना चाहती है.

इसे समझिए कि आप अभी किसी जगह जाने के लिए जिन ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं उनकी राइड बुक की तो जाती है मगर उन एप्लीकेशन में एक ग्राहक होता है दूसरा चालक, बीच में एप्लीकेशन का मालिक जो मिडियोकर के रूप में कमीशन लेता है। यह सरकारी ऐप इसे कमीशन मुक्त बनाता है।

Bharat Taxi App : कैसा है यह मॉडल

जाहिर है अगर यह ऐप ठीक से काम करता है तो इस ऐप से ओला-उबर की छुट्टी हो सकती है! 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा इसे औपचारिक रूप से इसे लॉन्च किया गया है. ये ऐप दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर पूरे देश में फैल रहा है. जीरो कमीशन मॉडल, कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं और ड्राइवरों को 100% कमाई जैसी विशेषताएं इसे मौजूदा टैक्सी एप के मुकाबले एकदम अलग बनाती हैं. इसे ‘स्वदेशी, सहकार, सेवा, सुरक्षा’ के कॉन्सेप्ट पर डिजाइन किया गया है और इसमें ड्राइवरों को भी ‘सारथी’ कहकर सम्मान दिया गया है.
कॉन्सेप्ट क्या है?

भारत टैक्सी का मूल कॉन्सेप्ट सहकारी मॉडल पर टिका है, जहां ड्राइवर ही मालिक हैं. ये दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में काम कर रहा है. निजी ऐप्स में जहां कंपनी 20-30% कमीशन काटती है, वहीं भारत टैक्सी को जीरो कमीशन के साथ पेश किया गया है. यानी राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के पास जाता है. ये ऐप कैब, ऑटो और बाइक राइड्स ऑफर करता है, साथ ही आउटस्टेशन, राउंड ट्रिप और वन-वे सर्विस भी उपलब्ध है.

इसके अलावा, भारत टैक्सी में ड्राइवरों को ₹5 लाख एक्सीडेंट इंश्योरेंस और फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है.

How To Use bharat Taxi App : Bharat Taxi App में ड्राइवर कैसे बनें?

Bharat Taxi App मे ड्राइवर बनने के लिए लगभग वही प्रोसेस है जो दूसरी ऑटो ऐप में हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store या Apple App Store से “Bharat Taxi Driver” या “BharatCabs Pilot” सर्च करें और डाउनलोड करें.

रजिस्ट्रेशन: मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरीफाई करें.

डिटेल्स भरें: नाम, ईमेल, वाहन डिटेल्स (कार/ऑटो/बाइक), ड्राइविंग लाइसेंस, RC, पुलिस वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

वेरिफिकेशन: DigiLocker से ऑटोमैटिक वेरिफाई हो सकता है. पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है. प्रोफाइल पूरा करें

एक्टिवेशन: अप्रूवल के बाद ऐप में लॉगिन कर राइड्स शुरू करें.

ड्राइवरों को ₹5 लाख एक्सीडेंट और हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है. घर बैठे 2 मिनट में ID बन सकती है. ज्यादा जानकारी के लिए ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट bharattaxiapp.com देखें.

महिलाओं के लिए है खास ?

Bharat Taxi App Complete Guide
Bharat Taxi App Complete Guide (source : social media)

इस ऐप को महिला सशक्तिकरण के तौर पर डिजाइन किया गया है। जिस में bike Didi प्रोग्राम है। महिलाओं के लिए बाइक टैक्सी ड्राइवर बनने का मौका देती है। SOS और इमरजेंसी फीचर्स: एक टैप SOS बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अलर्ट, सायरन एक्टिवेशन, 24/7 सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें – अब सड़कों पर दिखेगा Sierra EV का भौकाल, 500KM रेंज, Modern Features के साथ होगी लॉन्च, जानें कीमत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।