MP के CM मोहन यादव ने की घोषणा, धार्मिक शहरों में शराब पर लगेगा प्रतिबंध

Summary :

614 करोड़ रुपये की लागत से सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का होगा भूमि पूजन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के धार्मिक शहरों में अपनी नीतियों को संशोधित करने और उन शहरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। सीएम मोहन यादव ने जोर देते हुए कहा कि कई संतों ने इसके लिए सुझाव दिए हैं और राज्य सरकार धार्मिक शहरों की सीमा के भीतर शराब की दुकानों को बंद करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। वर्तमान बजट वर्ष समाप्त होने वाला है और हमारी सरकार सोच रही है कि हमें धार्मिक शहरों में अपनी नीति में संशोधन करना चाहिए और उन शहरों से शराब पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

संतो ने दिए सुझाव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि कई संतों ने सुझाव दिए हैं और हमारी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है कि हमें अपने धार्मिक शहरों की सीमा के भीतर इन आबकारी दुकानों को बंद करना चाहिए ताकि हम धार्मिक माहौल के बारे में लोगों की शिकायतों की दिशा में ठोस कदम उठा सकें। हम गंभीर हैं और बहुत जल्द इस संबंध में निर्णय लेंगे।

सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का होगा भूमि पूजन

सीएम मोहन यादव उज्जैन जिले में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में 614 करोड़ रुपये की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमि पूजन करने वाले हैं। इस परियोजना से क्षिप्रा नदी में पर्याप्त जल-स्तर बना रहेगा और इससे उज्जैन के लोगों को पीने का पर्याप्त पानी भी मिलेगा। आज केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। इस परियोजना से हम अपने संतों को सिंहस्थ 2028 के दौरान पवित्र क्षिप्रा नदी के पवित्र जल से स्नान करा सकेंगे। इससे पहले 2004 में हम उन्हें गंभीर नदी के जल से स्नान करा पाए थे, क्योंकि क्षिप्रा नदी में पानी की मात्रा बहुत कम है। सिंहस्थ 2016 के दौरान संतों ने नर्मदा जी के जल से स्नान किया था। लेकिन हमें संतोष है कि अब हम पूरे साल क्षिप्रा में स्नान कर सकेंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।