पाकिस्तान में बड़ा धमाका! ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे

Summary :

पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, 6 डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान में बड़ा धमाका हुआ है। रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका होने की वजह से जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गई है। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन पेशावर से क्वैटा जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट की वजह से ट्रैक पर तीन फिट गहरी खाई हो गई। इस दौरान छह फिट लंबी पटरियां पूरी तरह से तबाह हो गई। हालांकि, राहत की बात यह हुई कि सभी सुरक्षित है किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है। राहत और बचाव कार्य के लिए रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि बोगी के पहिए ट्रैक से उखड़ गए और ट्रेन अचानक रुक गई। शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। राहत और बचाव टीमें तुरंत पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जैकोबाबाद के पास जाफर एक्सप्रेस पर हुए ब्लास्ट ने एक बार फिर इस रास्ते की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह रेल पहले भी कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुकी है। बलूचिस्तान रेल यात्राएं को लेकर असुरक्षित माना जाता है। यह इलाका पहले से ही अलगाववाद, हिंसा और पाक सेना के खिलाफ विद्रोह से गुजर रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने हंगामा शुरू कर रखा है। पाक के खिलाफ बलूचिस्तान लगातार अपनी आजादी की मांग कर रहा है। वह पाकिस्तान से अलग हो कर अपना एक अलग देश बनाने की लगातार मांग कर रहा है।

International Yoga Day 2025: योग को लोक से जोड़ने का श्रेय गुरु गोरखनाथ को

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।