BLA vs Pakistan Army: बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अपना प्रभाव बढ़ाने का दावा करते हुए अहमद वाल इलाके में स्थित पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर कब्जा करने का दावा किया है। इससे पहले संगठन ने प्रांत के गलांगुर इलाके में एक स्थानीय सैन्य ठिकाने पर कब्जे का दावा किया था। बीएलए द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत लगातार पांचवां दिन पूरा हो चुका है। इस दौरान प्रांत के कई हिस्सों में इंटरनेट और ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं, वहीं प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए हैं।
BLA vs Pakistan Army

स्थानीय निवासियों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाकों और लगातार फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, जिससे पहले से ही घरों में सिमटे नागरिकों में दहशत का माहौल और गहरा गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बना रहे हैं, जिससे आम नागरिकों के हताहत होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, कड़े प्रतिबंधों और संचार सेवाओं में बाधा के कारण इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल बताया गया है। संगठन के अनुसार, क्वेटा, नुश्की सहित बलूचिस्तान के कम से कम 12 अन्य शहरों में हमले किए गए।
BLA Attack News

31 जनवरी को ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से बीएलए ने कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है। दोनो तरफ से जवाबी कार्रवाई के बाद लगभग 250 लोगों की मौत हो गई है और बलूच के लड़ाकों ने जमकर कहर बरपा रखा है जिससे पाकिस्तान सेना बेबस नजर आ रही है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बयान में इसे “निर्णायक प्रतिरोध की घोषणा” बताते हुए कहा कि ऑपरेशन हेरोफ का नया चरण “कब्जाधारी राज्य और उसकी सभी सैन्य एवं प्रशासनिक संरचनाओं” के खिलाफ निर्देशित है।
ALSO READ: इजरायल का गाजा पर भीषण हमला, हमास के 2 टॉप कमांडर समेत 24 लोगों की मौत, बदला किया पूरा!























