इजरायल का गाजा पर भीषण हमला, हमास के 2 टॉप कमांडर समेत 24 लोगों की मौत, बदला किया पूरा!

Summary :

Israel Strikes on Gaza: इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर भीषण हमला कर दिया है। जिसमें लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है और हमास के टॉप कमांडर मारे जाने के बाद खलबली मची हुई है। बता दें कि इज़राइल रक्षा बल (IDF) और इज़राइल की आतंकवाद-विरोधी सामान्य सुरक्षा सेवा  ने हमास आतंकी संगठन के प्रमुख  मुहम्मद इस्सम हसन अल-हबील को ढेर कर दिया है, यह वही आतंकी था जिसने IDF की सर्विलांस सैनिक कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की हत्या में भूमिका निभाई थी अब IDF ने अपना बदला पूरा कर दिया है। आईडीएफ ने बताया कि यह हमला…

Israel Strikes on Gaza: इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर भीषण हमला कर दिया है। जिसमें लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है और हमास के टॉप कमांडर मारे जाने के बाद खलबली मची हुई है। बता दें कि इज़राइल रक्षा बल (IDF) और इज़राइल की आतंकवाद-विरोधी सामान्य सुरक्षा सेवा  ने हमास आतंकी संगठन के प्रमुख  मुहम्मद इस्सम हसन अल-हबील को ढेर कर दिया है, यह वही आतंकी था जिसने IDF की सर्विलांस सैनिक कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की हत्या में भूमिका निभाई थी अब IDF ने अपना बदला पूरा कर दिया है। आईडीएफ ने बताया कि यह हमला कल रात गाजा युद्धविराम समझौते के उल्लंघन के जवाब में किया गया ।

Israel Strikes on Gaza

Israel Strikes on Gaza
Israel Strikes on Gaza

शिन बेट की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आतंकवादी ने हमास की कैद में रहते हुए सैन्य चौकीदार कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की बेरहमी से हत्या कर दी थी। नोआ को 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान आईडीएफ के नाहल ओज़ शिविर से अगवा किया गया था। आतंकवादी का खात्मा, अन्य बातों के अलावा, आईडीएफ के गाजा डिवीजन द्वारा की गई खुफिया जानकारी जुटाने के प्रयासों के कारण संभव हो पाया, जिसमें दिवंगत नोआ मार्सियानो भी शामिल थीं।

Who is Noa Marciano

Israel Strikes on Gaza
Israel Strikes on Gaza

19 साल की IDF ऑब्जर्वर नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर को अगवार कर लिया गया था और इस दौरान हसन अल-हबील ने भूमिका निभाई थी। IDF ने कई महिलाओं को सुरक्षित वापस लाया था लेकिन IDF ऑब्जर्वर जिंदा नहीं बच पाई थी और उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद IDF बदला लेने की फिराक में थे और आज दो टॉप कमांडर अल हबील और अली रिजियाना को मौत के घाट उतार दिया है।

ALSO READ: अरब सागर में छिड़ा युद्ध! US एयरक्राफ्ट कैरियर की ओर बढ़ रहा था ईरान का ड्रोन, F-35 Jet ने हवा में उड़ाया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।