Aaj Ka Mausam 05 Feb: देशभर में मौसम एक बार फिर बदल चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश और कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसके साथ ही कई राज्यों में सर्द हवाएं भी चल रही हैं, जो कंपकंपी बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी एरिया में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, इससे मौसम और बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं, देशभर के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्र में में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, जिस वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। हालांकि 10 बजे तक ये धुंध हट जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभा का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 8°C रह सकता है, जिससे ठंड का एहसास होगा।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी, जो ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा। प्रदेश में हल्की बारिश की भी संभावना हैं। यहां न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम तापमान 22°C तक रहेगा। इसके अलावा अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, बरेली, आजमगढ़, गोरखपुर, चित्रकूट, बस्ती, गोरखपुर, गोंडा, कानपुर, झांसी, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी और मुरादाबाद में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कुछ जिलों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। राज्य के कई जिलों जैसे- कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ने से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। वहीं, 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
Aaj Ka Mausam 05 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| मनाली | -2°C | -11°C |
| मुंबई | 31°C | 23°C |
| जयपुर | 23°C | 10°C |
| कोलकाता | 28°C | 16°C |
| शिमला | 16°C | 02°C |
| पटना | 24°C | 12°C |
| दिल्ली | 22°C | 09°C |
| भोपाल | 27°C | 14°C |
| लखनऊ | 23°C | 11°C |
| चेन्नई | 28°C | 22°C |
| रांची | 26°C | 12°C |
यह भी पढ़ें: आज सुबह पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानें आज का ताजा भाव























