₹4.50 लाख कीमत, हाइटेक फीचर, BMW F450GS के पावरट्रेन के सामने KTM 390 Adventure और Himalayan 450 होगी फेल!

Summary :

BMW F450GS Bookings: लग्जरी गाडियों में अपना नाम मशहूर करने वाली कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक को लॉन्च किया है अब एडवेंचर सेगमेंट में एक और F 450 GS बाइक को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि इस बाइक को 2025 EICMA में शोकेस किया था अब यह बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। इस बाइक की कई डीलरशिप पर अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बाइक को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है और जनवरी 2026 तक डिलीवरी भी शुरू…

BMW F450GS Bookings: लग्जरी गाडियों में अपना नाम मशहूर करने वाली कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक को लॉन्च किया है अब एडवेंचर सेगमेंट में एक और F 450 GS बाइक को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि इस बाइक को 2025 EICMA में शोकेस किया था अब यह बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। इस बाइक की कई डीलरशिप पर अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि इस बाइक को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है और जनवरी 2026 तक डिलीवरी भी शुरू हो सकती है। आईए विस्तार से जानते है इस बाइक में क्या फीचर मिल सकते है और कितनी कीमत हो सकती है।

BMW F450GS Bookings

BMW F450GS Bookings
BMW F450GS Bookings (source: social media)

BMW F450GS बाइक के बाजार में लॉन्च होने के बाद एडवेंचर सेगमेंट अपना दबदबा बनाने वाली बाइक KTM 390 Adventure और Himalayan 450 को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। बता दें कि इस बाइक की लगभग 10 हजार रुपये से 50 हजार रुपये से बुकिंग शुरू हो सकती है और भारतीय बाजार में इसे TVS द्वारा एसेंबल किया जाएगा। एडवेंचर सेगमेंट में अब बाइकर्स के पास बाइक के कई विकल्प होंगे।

BMW F450GS Engine

BMW की बाइक अपने लग्जरी फीचर और दमदार इंजन के दम पर जानी जाती है। इस बाइक में भी 450cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा यह 48bhp की पावर और लगभग 45Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है साथ ही इस बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जिससे दमदार पावरट्रेन मिलने के साथ ही लंबे टूर पर ले जाना भी आसान होगा।

BMW F450GS Features

BMW F450GS Features
BMW F450GS Features (source: social media)

दमदार पावरट्रेन के साथ ही लेफ्ट-माउंटेड सेकेंडरी ड्राइव, Enduro राइडिंग मोड्स, डायनामिक ब्रेक कंट्रोल, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही लंबे रूट पर ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए Easy Ride कंट्रोल दिया गया है जिससे लंबे सफर पर एडवेंचर का अनुभव दोगुना हो जाता है।

BMW F450GS Price

BMW की  F450GS बाइक में दमदार पावरट्रेन, शानदार फीचर और लुक दिया जाएगा। भारतीय बाजार में बिकने के साथ ही इसे यूरोपिय देशों के बाजार में बेचा जाएगा। कीमत की बात करें तो इस बाइक को शुरूआती लगभग 4.50 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में भारतीय बाजार में हिमालयन 450 और KTM 390 एडवेंचर को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

ALSO READ: Auto Sector में टाटा मोटर्स का जलवा, Tata Sierra ICE और Harrier EV पर सबकी नजर, जानें दोनों में से कौन सी सबसे बेस्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।