आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेंटल हेल्थ को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। ऑफिस वर्क, सामाजिक संबंध और सोशल मीडिया के अधिक प्रयोग ने लोगों का मेंटल प्रेशर बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि लोग मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज्यादा ध्यान भी नहीं देते। ‘ब्राह्मी ‘ एक ऐसी प्राचीन जड़ी बूटी है, जो मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में सहायक हो सकती है।
‘ब्राह्मी’ प्राचीन जड़ी बूटियों में से एक है, जो मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बेहतर आर्युवैद विकल्प है। ‘ब्राह्मी’ से होने वाले फायदे के कारण इसे मस्तिष्क का टॉनिक कहना गलत नहीं होगा। ये सिरदर्द, थकान, अनिद्रा, तनाव के साथ-साथ बालों की हेल्थ के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। दिमाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए एक्सपर्ट अक्सर इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के प्रयोग की सलाह देते हैं।
8 Refreshing Shakes: गर्मियों में मूड तरोताजा कर देंगे ये 8 तरह के मिल्कशेक
एक्सपर्ट की मानें तो लोग कई प्राचीन जड़ी बूटियों को ‘ब्राह्मी’ समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लोग ‘ब्राह्मी’ जड़ी बूटी का उपयोग सैकड़ों से सालों से कर रहे हैं। यह एकमात्र ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा है, जो किसी भी उम्र में दिमाग को तेज करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से तनाव में कमी, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और दिमाग के अन्य फंक्शन के एक्टिव करने में मदद मिलती है।
‘ब्राह्मी’ की तासीर को ठंडा माना जाता है, जो शरीर और मन को ठंडक प्रदान करता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से शरीर की पित्त और कफ दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है। ये मानसिक शांति को बढ़ाता है, जिससे आदमी शांत और संतुलित महसूस करता है।
‘ब्राह्मी’ को यादाश्त और ध्यान बढ़ाने, तनाव और चिंता कम करने, अनिद्रा की समस्या को दूर करने, अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्याओं में भी सहायक माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



