‘वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेस गर्थ में जा रही, जब तक राहुल गांधी हैं, कांग्रेस की हालत ऐसी ही रहेगी’, बृजभूषण सिंह का तीखा प्रहार

Summary :

Brij Bhushan Sharan Singh: पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत क़े बुढ़पुर गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि क़े रूप में जाते समय पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को मलार्पण उन्हें नमन किया।इसी दौरान भाजपा क़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसी दौराव यहां पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जहां बृजभूषण शरण सिंह क़े ऊपर बुलडोजर द्वारा फूलों की वर्षा की गई। UP News: बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत में एक बड़ा और अनोखा नजारा देखने को…

Brij Bhushan Sharan Singh: पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत क़े बुढ़पुर गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि क़े रूप में जाते समय पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को मलार्पण उन्हें नमन किया।इसी दौरान भाजपा क़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसी दौराव यहां पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जहां बृजभूषण शरण सिंह क़े ऊपर बुलडोजर द्वारा फूलों की वर्षा की गई।

UP News: बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत

Brij Bhushan Sharan Singh
Brijbhushan Sharan Singh received a grand welcome

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत में एक बड़ा और अनोखा नजारा देखने को मिला। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि क़े रूप में बागपत क़े बूढपूर गांव पहुंचे क़े लिए जा रहें थे। कुश्ती संघ के चर्चित पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह का समर्थकों ने शरण सिंह के पहुंचते ही उन पर बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Brijbhushan Sharan Singh received a grand welcome
Brijbhushan Sharan Singh received a grand welcome

Bihar Elections पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

Brijbhushan Sharan Singh say on Bihar Elections
Brijbhushan Sharan Singh say on Bihar Elections

इसी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी तरह के आरोपों की वजह से लगातार गर्थ में रही है। उन्होंने कहा कि अब व्यवस्था बदल चुकी है, अगर दो या तीन वोट भी बनते हैं तो अवैध हैं और कट सकते हैं। पहले ऐसा सिस्टम नहीं था, लेकिन अब सब कुछ पारदर्शी तरीके से होता है।

Brij Bhushan Sharan Singh का राहुल गांधी की पार्टी पर तंज

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी इलेक्ट्रॉनिक बम की बात करती है, कभी परमाणु बम की, लेकिन जनता सब समझ रही है। बृजभूषण ने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, पार्टी का यही हाल रहेगा। बृजभूषण शरण सिंह एसआईआर पर बोले ये अच्छी प्रकिया, जनता समझ रही पर कांग्रेस नहीं समझ रही है।

रिपोर्ट:–मेहंदी हसन

यह भी पढ़ें: ‘मैं यह दबाव नहीं झेल पा रही…’ वर्क प्रेशर से एक BLO ने दी जान, टेंशन में चुनाव आयोग!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।