बच्चों की बेकाबू खांसी-सर्दी को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे दादी-नानी के ये 5 चमत्कारी नुस्खे

Summary :

Home Remedies for Cough and Cold: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या आम है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, खासकर की छोटे बच्चों की, वे जल्दी बीमार भी हो जाते हैं। ऐसे में कई बार लोग बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाते हैं और दवाइयों का सहारा लेते हैं। आयुर्वेद में बहुत से नुस्खे ऐसे हैं जो सर्दियों में हो रही खांसी से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं। इस लेख में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताया गया है जो बच्चों को खांसी से आराम दिलाने में सहायता करेंगे। Home Remedies for Cough and…

Home Remedies for Cough and Cold: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या आम है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, खासकर की छोटे बच्चों की, वे जल्दी बीमार भी हो जाते हैं। ऐसे में कई बार लोग बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाते हैं और दवाइयों का सहारा लेते हैं।
आयुर्वेद में बहुत से नुस्खे ऐसे हैं जो सर्दियों में हो रही खांसी से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं। इस लेख में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताया गया है जो बच्चों को खांसी से आराम दिलाने में सहायता करेंगे।

Home Remedies for Cough and Cold: बच्चे को सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Cold and Cough for Babies
Home Remedies for Cold and Cough for Babies (Photo: Freepik)

1. शहद और नींबू

Home Remedies for Cough and Cold
Home Remedies for Cough and Cold (Photo: Freepik)
नींबू और शहद का सेवन करने से सूखी खांसी से आराम मिलता है। एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर 2 से 3 बार अपने बच्चे को दें। इससे उन्हें खांसी से आराम मिलेगा।

2. तुलसी का काढ़ा

तुलसी में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। बच्चे को तुलसी के साथ दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और लौंग का काढ़ा पिलाने से भी खांसी में आराम मिलेगा।

3. अदरक का इस्तेमाल

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर बच्चे को लगातार सूखी खांसी हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए उसे कच्ची अदरक का सेवन करा सकते हैं।

4. नीलगिरी का तेल

Home Remedies for Cough and Cold
Home Remedies for Cough and Cold (Photo- Freepik)

अगर आपका बच्चा दो साल से छोटा है, तो उसके तकिए पर नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें टपका दें। इससे उसकी बंद नाक खुलने में मदद मिलेगी और उसे तुरंत राहत महसूस होगी। चाहें तो आप उसके कपड़ों पर भी थोड़ी मात्रा में तेल लगा सकती हैं। इससे खांसी की परेशानी कम होगी और बच्चे को आराम मिलेगा। ध्यान रखें, इस तेल से बच्चे के गले की मालिश बिल्कुल न करें।

5. गर्म सूप

Home Remedies for Cold and Cough for Kids
Home Remedies for Cold and Cough for Kids (Photo- Freepik)
बच्चे को गर्म सब्जियों का या चिकन का सूप पिलाएं। इससे खांसी जल्दी कम होने में मदद मिलेगी और गले की खराश भी काफी हद तक दूर होगी।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।