‘मैं यह दबाव नहीं झेल पा रही…’ वर्क प्रेशर से एक BLO ने दी जान, टेंशन में चुनाव आयोग!

Summary :

Paschim Bengal BLO Suicide: देशभर के कई राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसर्स की मौतों ने खलबली मचा दी है। कई BLO की आत्महत्या से चुनाव आयोग भी टेंशन में है। कुछ BLO की मौतों में परिवार वालों ने काम के भार और SIR से जुड़े दबाव को जिम्मेदार ठहराया। इस बीच पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान रिंकू तरफदार के रूप में हुई है, जो कृष्णानगर के शास्तीतला इलाके की रहने वाली थी। वह चापरा थाना क्षेत्र के बंगालझी इलाके में बूथ नंबर 202 के BLO के…

Paschim Bengal BLO Suicide: देशभर के कई राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसर्स की मौतों ने खलबली मचा दी है। कई BLO की आत्महत्या से चुनाव आयोग भी टेंशन में है। कुछ BLO की मौतों में परिवार वालों ने काम के भार और SIR से जुड़े दबाव को जिम्मेदार ठहराया। इस बीच पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान रिंकू तरफदार के रूप में हुई है, जो कृष्णानगर के शास्तीतला इलाके की रहने वाली थी। वह चापरा थाना क्षेत्र के बंगालझी इलाके में बूथ नंबर 202 के BLO के रूप में तैनात थी। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

Paschim Bengal BLO Suicide: BLO के भारी-भरकम काम का दबाव था 

Paschim Bengal BLO Suicide
BLO के भारी-भरकम काम का दबाव था (Image- Social Media)

परिवार के अनुसार, रिंकू ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने कथित तौर पर चुनाव आयोग और प्रशासनिक दबाव को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने बताया कि रिंकू पेशे से पराशिक्षक थी, इसके बावजूद भी उसे किसी तरह की रियायत नहीं दी गई और BLO के भारी-भरकम काम का दबाव उसपर डाला गया।

Nadia BLO Suicide Case: ‘मैं यह दबाव नहीं झेल पा रही हूं…’

सुसाइड नोट में रिंकू ने लिखा कि उसने अपना 90% काम पूरा कर लिया था, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा न कर पाने की वजह से तनाव में थी। परिवार ने बताया कि रिंकू ऑनलाइन काम में बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी।

रिंकू ने नोट में लिखा कि ‘मैं यह दबाव नहीं झेल पा रही हूं, मैं स्ट्रोक नहीं चाहती।’ परिजनों के मुताबिक, वह रात के 11 बजे तक सामान्य थी, लेकिन सुबह वह प्रेशर में दिखी। सुबह से काम में लगी हुई थी और संभवतः काम के दबाव की वजह से उसने आत्महत्या का फैसला लिया।

Kolkata News Today: SIR को रोकने का आग्रह

Paschim Bengal BLO Suicide
SIR को रोकने का आग्रह (Image- Social Media)

इस बीच राज्य मंत्री उज्ज्वल बिस्वास मृतक के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से बंगाल में चल रहे SIR को रोकने का आग्रह किया। गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि लगातार अनियोजित और जबरदस्ती से चलाया जा रहा अभियान और अधिक लोगों को खतरे में डालेगा।

अब तक काम के प्रेशर से 9 BLO की गई जान

Paschim Bengal BLO Suicide
अब तक काम के प्रेशर से 9 BLO की गई जान (Image- Social Media)

बीते कुछ दिनों में कई राज्यों से बीएलओ की मौत की खबर सामने आई है। इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल के ही जलपाईगुड़ी जिले में एक बूथ-स्तरीय अधिकारी फंदे से लटकी मिली। पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात, तमिलनाडु, केरल में भी BLO की मौत हुई है। अभी तक काम के दबाव के चलते 9 BLO अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘800 नहीं 500 दूंगा’ ऑटो ड्राइवर से बहस करना पड़ा भारी, बीच रास्ते में गाड़ी रोक पैसेंजर के पेट में मारी ताबड़तोड़ गोलियां

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।