स्मूथ चलेंगे एक साथ 18 Apps, VC कूलिंग सपोर्ट, टीजर से उठा पर्दा, जानें खासियत

Summary :

Realme P4X 5G Leaks: Realme ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, गेमिंग की दुनिया में तेज और दमदार स्मार्टफोन बनाने के लिए कंपनी से तेजी से कार्य कर रही है। इसी बीच 20 अगस्त, 2025 को Realme ने P4 5G लाइनअप को पेश किया था अब इसी लाइनअप में सबसे शानदार स्मार्टफोन Realme P4x 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। बता दें कि इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी हो गया है जिससे स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली है। Realme P4X 5G Leaks टीजर जारी होने के बाद…

Realme P4X 5G Leaks: Realme ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, गेमिंग की दुनिया में तेज और दमदार स्मार्टफोन बनाने के लिए कंपनी से तेजी से कार्य कर रही है। इसी बीच 20 अगस्त, 2025 को Realme ने P4 5G लाइनअप को पेश किया था अब इसी लाइनअप में सबसे शानदार स्मार्टफोन Realme P4x 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। बता दें कि इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी हो गया है जिससे स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली है।

Realme P4X 5G Leaks

Realme P4X 5G Leaks
Realme P4X 5G Leaks (source: social media)

टीजर जारी होने के बाद कुछ जानकारी सामने आई है जिससे साफ पता चलता है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग और किफायती कीमत में शानदार फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है। टीजर में दिखाई दिया है कि यह पतले बेजल, पंच होल डिस्पले और 18 APPS बिना लैग किए स्मूथ चल सकते है। साथ ही कंपनी ने इसकी टैगलाइन दी है “Built to be Fastest”

Realme P4X 5G Features

स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही टीजर से पर्दा उठ गया है। जिससे कई जानकारी सामने आई है बता दें कि इस स्मार्टफोन में कंपनी ने दावा किया है लगभग 18 APPS एक साथ बिना किसी रूकावट के साथ स्मूथ चल सकते है जिससे यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग के लिए बेहद ही खास माना जाएगा। साथ ही 90FPS गेमप्ले, VC कूलिंग फीचर और 45W फ़ास्ट चार्जिंग भी इस स्मार्टफोन में मिलेगी।

Realme P4X 5G Price

Realme P4X 5G Price
Realme P4X 5G Price (source: social media)

Realme P4X 5G के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अभी यह कब लॉन्च होगा और कितनी इसकी कीमत रहेगी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह लगभग 20 हजार की रेंज में मिल सकता है। फास्ट चार्जिंग और By Pass चार्जिंग का खुलासा हुआ लेकिन बैटरी कितनी मिलेगी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

ALSO READ: Realme GT 8 pro Alternatives: Top 4 स्मार्टफोन ने Realme GT 8 Pro को दी टक्कर, तेज प्रोसेसर और शानदार कैमरा ने लूटा दिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।