बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी पर धमाल मचाएगी Rashmika Mandanna की फिल्म The Girlfriend, जाने कब और कहाँ देखें?

Summary :

The Girlfriend OTT Release Date: साउथ से लेकर बॉलवीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस Rashmika Mandanna  इन दिनों अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म “The Girlfriend” को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की स्टोरी और कलेक्शन खूब बात हो रही है। रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। फिल्म ने आते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया। इन सब के बीच रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की ओटीटी रिलीज को लेकर खबर…

The Girlfriend OTT Release Date: साउथ से लेकर बॉलवीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस Rashmika Mandanna  इन दिनों अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म “The Girlfriend” को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की स्टोरी और कलेक्शन खूब बात हो रही है। रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। फिल्म ने आते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया। इन सब के बीच रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की ओटीटी रिलीज को लेकर खबर सामने आ गई है।

The Girlfriend OTT Release Date: जाने कब और कहाँ देखें “The Girlfriend”

The Girlfriend OTT Release Date
The Girlfriend OTT Release Date( Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 5 दिसंबर के आसपास नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक फिल्म की टीम ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जब तक टीम की ओर से घोषणा नहीं की जाती। दर्शकों को OTT रिलीज का इंतज़ार करना होगा। वही एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘The Girlfriend‘ ने रिलीज के पहले पांच दिनों में लगभग 8.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। छठे दिन तेलुगु क्षेत्रों में इसकी कुल ऑक्यूपेंसी करीब 18.85% रही, जिसमें शाम और रात के शो में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।

The Girlfriend की कहानी

The Girlfriend OTT Release Date( Source: Social Media)
The Girlfriend OTT Release Date( Source: Social Media)

फिल्म की कहानी भूमा देवी नाम की एक युवा लड़की पर बेस्ड है, जो एक बड़ी राइटर बनने का सपना देखती है। वह लिटरेचर में पोस्ट–ग्रेजुएशन करने के लिए हैदराबाद के एक कॉलेज में जाती है। रश्मिका मंदाना इसी किरदार को निभा रही हैं। कहानी में दिखाया गया है कि कॉलेज पहुंचने के बाद उसके जीवन में क्या बदलाव आते हैं, उसके रिश्ते कैसे बदलते हैं और इन सबके बीच उसका इमोशनल सफर किस तरह आगे बढ़ता है।

Rashmika Mandanna के बारे में

The Girlfriend OTT Release Date( Source: Social Media)
The Girlfriend OTT Release Date( Source: Social Media)

एक और खबर के मुताबिक, Rashmika Mandanna की विजय देवरकोंडा के साथ सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ‘किंगडम’ एक्टर की टीम ने अक्टूबर 2025 की शुरुआत में इस बात की पुष्टि की थी। उनकी शादी फरवरी 2026 में होने की उम्मीद है।

Also Read: टीवी के बाद अब थिएटर में ‘Bhabiji Ghar Par Hain’ का दिखेगा नया अंदाज, फिल्म का पोस्टर और रिलीज़ डेट आयी सामने

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।