घर की पूर्वमुखी दिशा शुभ है या अशुभ? इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ध्यान

Summary :

East Facing House Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर बनवाते समय दिशाओं का ध्यान रखा जाना जरूरी है। घर की दिशा के अनुसार, आपको शुभ या अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर के बेडरूम से लेकर किचन तक की एक दिशा तय की गई है। अगर किसी व्यक्ति का घर पूर्व मुखी होता है, तो ऐसे में उसे इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वरना घर में वास्तु दोष का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। घर का मुख्य द्वार पूर्वमुखी दिशा में ही होना चाहिए, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। घर बनवाते समय इस…

East Facing House Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर बनवाते समय दिशाओं का ध्यान रखा जाना जरूरी है। घर की दिशा के अनुसार, आपको शुभ या अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर के बेडरूम से लेकर किचन तक की एक दिशा तय की गई है। अगर किसी व्यक्ति का घर पूर्व मुखी होता है, तो ऐसे में उसे इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वरना घर में वास्तु दोष का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है।

घर का मुख्य द्वार पूर्वमुखी दिशा में ही होना चाहिए, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रहे कि मुख्य द्वार बाकी दरवाजों से बड़ा होना चाहिए और इसे भारी लकड़ी से नहीं बनाना चाहिए। मुख्य द्वार के सामने कोई बाधा नहीं होनी चाहिए और उस पर काले रंग का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे घर-परिवार के जीवन पर बहुत अत्यधिक प्रभाव पड़ता है।

East Facing House Kitchen Vastu: रसोई घर के वास्तु नियम

East Facing House Vastu
East Facing House Vastu (Source: social media)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रसोईघर यानी किचन की अहम भूमिका होती है। किचन के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय-कोण) को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसी दिशा में अग्नि अर्थात ऊर्जा का वास होता है। इस दिशा का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। स्त्रियों का किचन में अधिकतर समय गुजरता है। घर के किचन में वास्तु दोष होने से स्त्रियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वास्तु के मुताबिक, भूलकर भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में किचन का होना घर का एक बड़ा वास्तु दोष है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन का होना घर में अनावश्यक खर्चों को बढ़ा सकता है।

East Facing House Kitchen Vastu
East Facing House Kitchen Vastu (Source: social media)

रसोई किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा होती है। अपने घर का किचन कुछ इस तरह रखें कि खाना बनाते समय आपका मुख उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। रसोई घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आपका परिवार रोगों से मुक्त रहता है।

Main Door Vastu for East Facing House: मुख्य द्वार वास्तु नियम

Main Door Vastu for East Facing House
Main Door Vastu for East Facing House (Source: social media)
  1. पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशाओं में खाली जगह छोड़नी चाहिए। ऐसा करने से धन और वंश के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।
  2. माना जाता है कि हर घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन अगर तुलसी का पौधा सही दिशा में न रखा जाए, तो शुभ फल नहीं मिलता है। कहा जाता है कि घर की छत या आंगन में उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से धन लाभ होता है।
  3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति या प्रतिमा उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
  4. माना जाता है कि सूर्यदेव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाना शुभ होता है। इस तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाने से शुभ फल मिलता है।

Also Read: घर की इस दिशा में बेड रखने से जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें इसका मुख्य कारण और सही तरीका

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।