Brij Bhushan Singh 69th Birthday: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बाहुबली नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का 69वां जन्मदिन बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी, आसमान से फूलों की बारिश और विशाल काफिले ने इस कार्यक्रम को और खास बना दिया। हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा किसी राजनीतिक भाषण की नहीं, बल्कि एक विदेशी मेहमान की रही।
Brij Bhushan Singh 69th Birthday: लंदन से आया ढाई करोड़ का खास तोहफा
जन्मदिन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहा एक महंगा विदेशी घोड़ा, जिसका नाम ‘अश्व जोहान्सबर्ग’ है। यह घोड़ा सीधे लंदन से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह घोड़ा बृजभूषण शरण सिंह को हरियाणा के एक दंपती ने उपहार में दिया है।
Brij Bhushan Singh: हरियाणा के दंपती ने दिया अनोखा गिफ्ट
रेवाड़ी जिले के रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने यह खास तोहफा दिया। समारोह के दौरान जब दोनों मंच पर पहुंचे, तो सभी की नजरें इस विदेशी घोड़े पर टिक गईं। बताया गया कि इस नस्ल के घोड़े की कीमत जन्म के समय ही लाखों में होती है, जो रेसिंग करियर में करोड़ों तक पहुंच जाती है।

Brij Bhushan Singh Receives London Horse: इंटरनेशनल रेस का चैंपियन है ‘अश्व जोहान्सबर्ग’
यह घोड़ा साधारण नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रेसिंग का अनुभवी खिलाड़ी है। अब तक यह 38 इंटरनेशनल रेस में भाग ले चुका है। इनमें से 7 रेस में पहला स्थान, दो बार दूसरा और कई बार शीर्ष चार में जगह बना चुका है। इसकी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 102 है, जो इसे बेहद खास बनाती है। रेसिंग के जरिए इसने लाखों रुपये की इनामी राशि भी जीती है।
Bhushan Singh Birthday Gift: शानदार वंशावली से है संबंध
‘अश्व जोहान्सबर्ग’ की नस्ल भी काफी चर्चित है। इसकी मां आयरलैंड की मशहूर घोड़ी ‘द गुरखा’ है, जबकि पिता ‘डायनारॉक’ लंदन की प्रसिद्ध नस्ल से हैं। इसी वजह से इसे रेसिंग की दुनिया में काफी कीमती माना जाता है।
घोड़ों के शौकीन हैं चौहान दंपती
उपहार देने वाले रविंद्र पाल चौहान दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी संगीता सिंह के पास दिल्ली और हरियाणा में करीब 300 घोड़े हैं। उनका कहना है कि बृजभूषण सिंह को घोड़ों से खास लगाव है और वे उनकी अच्छी देखभाल करते हैं, इसी कारण यह तोहफा दिया गया।

Brij Bhushan Singh Gonda: बृजभूषण सिंह ने की दंपती की तारीफ
मंच से बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने चौहान दंपती की सराहना की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में उनका लगभग 100 बीघा का फार्म है, जहां वे खुद घोड़ों के लिए घास काटते हैं और उनकी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सब अपनी आंखों से देखा है।
Bhushan Singh birthday Gift: 100 गाड़ियों का काफिला और फूलों की बारिश
जन्मदिन पर बृजभूषण सिंह करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। करीब 10 किलोमीटर लंबे रास्ते में समर्थकों ने बुलडोजर से फूलों की बारिश की। मंदिर दर्शन और गोमाता का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने ‘राष्ट्र कथा महोत्सव’ के मंच से संबोधन दिया।
5 लाख लोगों के लिए विशाल भंडारा
कार्यक्रम के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। करीब 15 बीघा क्षेत्र में लगाए गए पंडाल में लगभग 5 लाख लोगों ने भोजन किया। इस भंडारे में 1200 रसोइयों ने मिलकर खाना तैयार किया। मेन्यू में उड़द की दाल-साग, छोला, चावल और आलू-मटर की सब्जी शामिल रही।
सोने की चेन और खास जैकेट भी मिली
घोड़े के अलावा, थाई बॉक्सिंग की नेशनल ब्रांड एंबेसडर आराधना सोलंकी ने बृजभूषण सिंह को सोने की चेन भेंट की। वहीं हरियाणा से आए समर्थकों ने उन्हें एक जैकेट पहनाई, जिस पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ठंड में यह जैकेट काम आ गई।


Download Android App
Download iOS App




