Ghaziabad Tandoor Roti Incident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटियां बनाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। ये घिनौनी हरकत मधुबन बापूधाम इलाके में दुहाई रैपिड स्टेशन के पास स्थित ‘चिकन पॉइंट’ नाम की दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने की है। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कारीगर पहले रोटियों पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
Ghaziabad Viral Video: थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने कहा कि 8 जनवरी को चौकी वर्धमानपुरम क्षेत्र से एक वीडियो संज्ञान में आया। जिसमें दुकान में काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने की बात कही गई। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने इसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।
Javed Ansari spits on rotis while making them at A-One Chicken Point in Ghaziabad, UP.
Police acted, Arrest made.#SickCult #SickMindset #ThookJihad #WakeUp pic.twitter.com/NS6sy7N4XG
— Debashish Sarkar 🇮🇳 (@DebashishHiTs) January 9, 2026
जावेद अंसारी निकला आरोपी

पुलिस ने बताया कि रसोइये की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ‘चिकन पॉइंट’ ढाबे का मालिक वसीम नामक व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि घटना के समय मालिक दुकान पर मौजूद था या नहीं। इसके साथ ही पुलिस ढाबे के लाइसेंस की वैधता की भी जांच कर रही है। ढाबे के मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभागों को भेज दी गई है।
Ghaziabad News today: गाजियाबाद में थूक जिहाद का मामला

गाजियाबाद में ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी खाने की चीजों में गंदगी मिलाने और अस्वच्छ तरीके से खाना बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। कभी जूस में पेशाब मिलने, थूक लगाकर रोटियां बनाने जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस घटनाओं से जनता में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
यह भी पढ़ें: बागपत में मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट, SIR प्रक्रिया के बाद 18 फीसदी वोटर कटे




















