Top 10 Upcoming Bollywood Movies 2026 : Bollywood साल 2026 में दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है। बड़े सितारे, दमदार कहानियाँ और हाई-लेवल एक्शन इस साल की फिल्मों की खास पहचान होंगी। आइए जानते हैं 2026 में रिलीज़ होने वाली टॉप 10 अपकमिंग बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
सिनेमा प्रेमियों के लिए खास साल होगा 2026

1. Tiger vs Pathan : दो सुपरस्टार आए आमने-सामने
शाहरुख खान और सलमान खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म एक्शन के नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज़ मानी जा रही है। फिल्म में दोनों सुपरस्टार्स का आमना-सामना और साथ-साथ मिशन पर निकलना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कहानी देश-विदेश में फैले खतरनाक नेटवर्क, सीक्रेट मिशन और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े बड़े ट्विस्ट्स पर आधारित होगी।
2. Ramayana : भारतीय इतिहास की भव्य प्रस्तुति

यह फिल्म भारतीय संस्कृति, आस्था और मूल्यों को ग्लोबल लेवल पर पेश करने की क्षमता रखती है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’भारतीय पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में दिखाएगी। शानदार वीएफएक्स और दमदार अभिनय इसकी खासियत होगी।
3. Bhoot Bangla: हॉरर-कॉमेडी में दिखेगा नया अंदाज़
बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का चलन एक बार फिर तेज़ हो रहा है और इसी कड़ी में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद अक्षय कुमार एक बार फिर हल्के-फुल्के डर और मज़ेदार कॉमेडी के मेल में नजर आने वाले हैं।
4. Krrish 4: सुपरहीरो की नई कहानी

Hrithik Roshan एक बार फिर सुपरहीरो ‘कृष’के अवतार में नजर आएंगे। इस बार कहानी ज्यादा इमोशनल और टेक्नोलॉजी से भरपूर बताई जा रही है। इस पार्ट में भारतीय सुपरहीरो की दुनिया को इंटरनेशनल स्केल पर ले जाने की तैयारी है।
5. Brahmastra 2: अधूरी कहानी का अगला अध्याय

पहले पार्ट के बाद अब दर्शकों को इसके सीक्वल का इंतजार है। फैंटेसी और पावरफुल कैरेक्टर्स के साथ यह फिल्म चर्चा में है। फिल्म में किरदारों के बीच के रिश्ते और शक्तियों की लड़ाई और ज्यादा गहराई से दिखाई जाएगी।
6. Border 2: बॉलीवुड में फिर छाएगा वॉर ड्रामा का क्रेज

बॉलीवुड में देशभक्ति और वॉर ड्रामा की फिल्मों का क्रेज एक बार फिर लौटने को तैयार है। इस बार वजह है बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Border 2’, जो सालों पहले आई सुपरहिट फिल्म Border 2 की विरासत को आगे बढ़ाएगी। जैसे ही Border 2 की चर्चा तेज हुई है, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर फिर से देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा देगी।
7. Drishyam 3: ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, फिर दिमागी खेल से हिलाएगा सिस्टम

बॉलीवुड की सबसे सफल सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी में शुमार Drishyam एक बार फिर चर्चा में है। अजय देवगन स्टारर Drishyam 3 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता तेज़ी से बढ़ रही है। पहले दो पार्ट्स की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब मेकर्स तीसरे भाग की तैयारी में जुटे हुए हैं, जो कहानी को एक नए और और भी चौंकाने वाले मोड़ पर ले जाने वाला है।
8. Stree 3: हॉरर कॉमेडी का तड़का

‘स्त्री’फ्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट डर और हंसी दोनों का डोज़ देगा। छोटे शहर की कहानी दर्शकों को फिर से जोड़ने वाली है। लोकल माइथ और आधुनिक डर का मेल इसे फ्रेंचाइज़ी की सबसे मज़ेदार फिल्म बना सकता है।
9. Peddi: ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार

Peddi एक बहुप्रतीक्षित पान-इंडिया फिल्म है, जिसमें राम चरण मुख्य भूमिका में हैं और इसे Buchi Babu Sana डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक ग्रामीण स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें क्रिकेट और एक्शन का दमदार मिश्रण दर्शकों को बड़ा अनुभव देगा।
10. Munjya 2: लोककथा से जुड़ा डर

भारतीय लोककथाओं से प्रेरित यह फिल्म हॉरर जॉनर में नया अनुभव देगी। इसकी कहानी और बैकग्राउंड म्यूज़िक चर्चा में है। स बार डर सिर्फ कहानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि माहौल भी दर्शकों को बांधे रखेगा।
Read More :- मिडल इस्ट में Dhurandhar के बैन को लेकर मचा बवाल, IMPPA ने प्रधानमंत्री से मांगी मदद..


Download Android App
Download iOS App




